नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांगो जल विद्युत संयंत्र में आग की आपात स्थिति का मॉकड्रिल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बांगो जल विद्युत संयंत्र में आग की आपात स्थिति का मॉकड्रिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

ट्रांसफार्मर यार्ड में आग की स्थिति का अभ्यास, फायर टीम ने करीब 7 मिनट में पाया नियंत्रण

कोरबा ACGN:- हसदेव बांगो जल विद्युत संयंत्र माचाडोली में 8 अक्टूबर 2026 को आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया के तहत मॉकड्रिल आयोजित किया गया। इसमें ट्रांसफार्मर यार्ड में भीषण आग लगने की आपात स्थिति का अभ्यास किया गया।
आपातकालीन सायरन बजते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम सक्रिय हुई और निर्धारित प्रक्रिया के तहत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण की कार्रवाई शुरू की।

अग्निशमन कर्मचारियों ने करीब 7 मिनट में आग पर प्रभावी नियंत्रण पाने का अभ्यास किया। इस दौरान आग को दूसरे हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए तकनीकी और व्यावहारिक प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया।


मॉकड्रिल का आयोजन अधीक्षण अभियंता (संचालन एवं संधारण) राकेश चंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में हर क्षण महत्वपूर्ण होता है और नियमित अभ्यास से कर्मचारियों में आत्मविश्वास तथा त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ती है।


अग्निशमन अधिकारी जी.पी. पनरिया एवं उनकी टीम ने अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग तथा आग बुझाने की तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता (संरक्षा) राजेश बंजारा, संरक्षा अधिकारी पीयूष सोमानी सहित संयंत्र के अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा कर्मचारी मौजूद रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now