नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूटी पर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अंबिकापुर में सफाई और निर्माण कार्यों का निरीक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्कूटी पर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अंबिकापुर में सफाई और निर्माण कार्यों का निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

केरसु तालाब की सफाई तत्काल सुधारने के निर्देश, प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से मिले उप मुख्यमंत्री

अंबिकापुर ACGN:- उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने 8 अक्टूबर को खुद स्कूटी चलाकर अंबिकापुर शहर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों और डीसी रोड स्थित एसएलआरएम सेंटर का जायजा लेते हुए अधिकारियों को नागरिक सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।
शहर भ्रमण के दौरान केरसु तालाब में सफाई व्यवस्था में सुधार की जरूरत मिलने पर उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने और सार्वजनिक एवं आवासीय क्षेत्रों में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने कहा।


उप मुख्यमंत्री ने सुभाष नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के एएचपी घटक के तहत बने 493 आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से बातचीत कर सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों को आवंटित आवासों में हितग्राहियों का निवास सुनिश्चित करने, परिसर की सफाई और शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।


इसके बाद उन्होंने डीसी रोड स्थित एसएलआरएम सेंटर में कचरा संग्रहण, पृथक्करण और प्रसंस्करण की व्यवस्था देखी। उन्होंने अंबिकापुर के कचरा प्रबंधन मॉडल की सराहना करते हुए बताया कि करीब 480 स्वच्छता दीदियां घर-घर से कचरा संग्रहण और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


निरीक्षण के दौरान महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now