नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निर्माणाधीन मकान से बिजली वायर चोरी, दो कबाड़ी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

निर्माणाधीन मकान से बिजली वायर चोरी, दो कबाड़ी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

टिकरापारा पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ भी की वैधानिक कार्रवाई, चोरी का वायर बरामद

रायपुर ACGN:- टिकरापारा थाना क्षेत्र के त्रिवेणी विहार, पचपेड़ीनाका में निर्माणाधीन मकान से बिजली का वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। चोरी का वायर खरीदने के आरोप में पुलिस ने दो कबाड़ी संचालकों निर्मल कुमार (20) और इजहार अहमद उर्फ बच्चा (45) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मकान मालिक पियूष शर्मा 11 सितंबर को मकान में ताला लगाकर मुंबई चले गए थे। 22 सितंबर को लौटने पर कमरों के ताले टूटे मिले और बिजली का वायर गायब था। शिकायत पर टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 896/26 के तहत मामला दर्ज किया गया।


एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मुखबिरों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान दो विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ में पुलिस के अनुसार, दोनों ने चोरी का वायर कबाड़ी संचालक निर्मल कुमार और इजहार अहमद को बेचने की जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने दोनों कबाड़ी संचालकों को चोरी का वायर खरीदने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) के तहत गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का वायर भी बरामद किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
गिरफ्तार आरोपी: निर्मल कुमार पिता वकील शाह, उम्र 20 वर्ष, निवासी लाखे नगर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर और इजहार अहमद उर्फ बच्चा पिता ताज मोहम्मद, उम्र 45 वर्ष, निवासी भैरव नगर, संतोषी नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now