नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का अपहरण, UPI से ट्रांसफर कराए ₹1 लाख – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का अपहरण, UPI से ट्रांसफर कराए ₹1 लाख

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़

आंखों पर पट्टी बांधकर चाकू की नोक पर बनाया बंधक, पुसौर पुलिस ने रातभर ऑपरेशन चलाकर सकुशल कराया रेस्क्यू; एक आरोपी हिरासत में।

रायगढ़ ACGN:- पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जकेला में इवनिंग वॉक पर निकले डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर कपुरचंद गुप्ता के कथित अपहरण और UPI के जरिए करीब ₹1 लाख ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। पुसौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर को भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के पंडरीपानी से सकुशल बरामद किया और घटना के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर की शाम करीब 6 से 7 बजे प्रोफेसर जकेला के डीपापारा और शोभा राइस मिल के पास वॉक कर रहे थे। डबरी के पास आराम करने के दौरान दो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों ने आंखों पर पट्टी बांधकर चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और मोटरसाइकिल से पंडरीपानी ले गए।
पुलिस के मुताबिक वहां मारपीट कर प्रोफेसर से मोबाइल, पासवर्ड, Google Pay और BHIM App की जानकारी हासिल की गई। इसके बाद एक महिला से QR कोड मंगवाकर उनके खाते से करीब ₹1 लाख, उपलब्ध ट्रांसफर लिमिट तक, उसके खाते में भेजे गए। आरोपियों ने प्रोफेसर से घर फोन करवाकर परिजनों को सब ठीक होने की बात भी कहलवाई।
रकम ट्रांसफर कराने के बाद प्रोफेसर को पंडरीपानी के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। परिजनों को घटना पर संदेह हुआ और वे लोकेशन का पता लगाते हुए पंडरीपानी पहुंचे। उनके पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रोफेसर को सुरक्षित थाने लाया गया।
पुलिस ने रातभर तलाश के बाद जकेला निवासी सुनील सारथी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपहरण और UPI से रकम ट्रांसफर कराने की योजना में शामिल होना स्वीकार किया है। मामले में पुसौर थाने में धारा 140(3), 309(6), 142 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस ने उस महिला से संपर्क कर ट्रांसफर की गई पूरी रकम को सुरक्षित कराया है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं में पुलिस की प्राथमिकता पीड़ित की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now