नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंगन मिलन सेवा से आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा पोषण और जागरूकता का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आंगन मिलन सेवा से आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा पोषण और जागरूकता का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव, सूरजपुर

25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौष्टिक आहार और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

सूरजपुर ACGN:- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं, बच्चों और परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ और पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित आहार तथा स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग के बारे में बताया गया। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जुड़ी महिलाओं को भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।


बच्चों के आहार में पौष्टिकता और विविधता बढ़ाने के लिए ‘हर घर मुनगा’ अभियान के तहत घरों में मुनगा लगाने और उसे भोजन में शामिल करने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभाग के अनुसार आयोजन का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, बच्चों की उचित देखभाल व पोषण को लेकर परिवारों को जागरूक करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now