यूसीसी पर महिलाओं ने रखी बेबाक राय, समान अधिकार की उठी मांग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
लिव-इन पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण के लिए एक समान कानूनी व्यवस्था पर चर्चा।
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ महिला मंच और महाराष्ट्र मंडल महिला समिति की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समान नागरिक संहिता (UCC) समिति के समक्ष विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव रखे। समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस एम.के. राऊत और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार ने महिलाओं के सुझाव सुने और उन पर विचार करने का आश्वासन दिया।
शताब्दी पाण्डेय ने पैतृक और व्यक्तिगत संपत्ति में महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार, भरण-पोषण के लिए एक समान नियम तथा आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग रखी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों की परंपराओं और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए व्यापक विचार-विमर्श की आवश्यकता बताई। पंचायत स्तर पर कानूनी सलाह के लिए विशेष डेस्क बनाने का सुझाव भी दिया गया।
श्वेता पड्डा ने महिलाओं के शोषण की रोकथाम के लिए लिव-इन रिलेशनशिप के पंजीयन को अनिवार्य करने की मांग की। साथ ही लिव-इन से जन्मे बच्चों को पालन-पोषण और उत्तराधिकार के अधिकार तथा उनकी जैविक पहचान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

अधिवक्ता सुचित्रा वर्धन ने लिव-इन संबंधों में कानूनी स्पष्टता की जरूरत बताई, जबकि अधिवक्ता हेमलता सिंह ने यूसीसी का उद्देश्य कानूनी भेदभाव कम कर व्यवस्था को सरल बनाना बताया। गीता श्याम दलाल ने समान कानून की अवधारणा का समर्थन करते हुए कहा कि अपराध को धर्म के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए, जबकि सभी को अपनी परंपराओं का पालन करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।
आस्था अभय काले ने कहा कि कानूनी व्यवस्था का लाभ समाज की कमजोर महिलाओं तक पहुंचना जरूरी है और इसके लिए महिला जागरूकता महत्वपूर्ण है। बैठक में आकांक्षा तिवारी, डॉ. भारती यादव, डॉ. रत्ना पाण्डेय, श्रीमती पुरोहित, प्रसन्ना राजेश अवस्थी, अर्चना वोरा, शेफाली पुरोहित, शीला शर्मा, नमिता शेष और मालती मिश्रा सहित अन्य महिलाओं ने बच्चों के हित, आदिवासी समाज की सहभागिता और विवाह परंपराओं से जुड़े सुझाव दिए।
समिति ने महिलाओं की संवादात्मक पहल की सराहना करते हुए उनके व्यावहारिक सुझावों को आयोग के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































