रायगढ़ में 145 करोड़ से सड़कों के चार बड़े काम मंजूर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़
फोरलेन चौड़ीकरण, विद्युतीकरण और नई सड़क का होगा निर्माण, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तत्काल कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश।
रायगढ़ ACGN:- बरसात के बाद जिले में सड़कों के काम तेज गति से शुरू करने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग ने रायगढ़ जिले के चार सड़क कार्यों के लिए कुल ₹145 करोड़ 27 लाख 56 हजार की निविदाओं को मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद रायगढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता को चयनित ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को कार्यादेश जारी कर तत्काल काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
रायगढ़-लोइंग-महापल्ली मुख्य जिला मार्ग के 5 किलोमीटर हिस्से के फोरलेन चौड़ीकरण एवं विद्युतीकरण के लिए ₹59 करोड़ 49 लाख 4 हजार तथा रायगढ़-कोतरा-नंदेली राज्य मार्ग के 5 किलोमीटर हिस्से के फोरलेन चौड़ीकरण एवं विद्युतीकरण के लिए ₹47 करोड़ 77 लाख 76 हजार की निविदा मंजूर हुई है।
इसी तरह उर्दना-कृष्णापुर-खैरपुर मार्ग के 3.40 किलोमीटर निर्माण के लिए ₹13 करोड़ 74 लाख 29 हजार और कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग के 12.30 किलोमीटर हिस्से के फोरलेन उन्नयन के लिए ₹24 करोड़ 26 लाख 47 हजार मंजूर किए गए हैं। फोरलेन उन्नयन में 8.30 किलोमीटर और 4 किलोमीटर के दो हिस्से शामिल हैं।
गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को कार्यों का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यों को किसी अन्य को सबलेट नहीं करने और पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए कार्य कराने को मान्य नहीं करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में और प्रशासकीय स्वीकृति व आबंटन की सीमा के भीतर पूरा कराने को कहा है। निविदा स्वीकृति में अनुबंध से पहले ठेकेदारों से पूरी कार्यावधि के लिए प्रभावशील एपीएस (Additional Performance Security) की बैंक गारंटी लेने की शर्त भी रखी गई है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं,इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































