ट्रक की टक्कर से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की मौत, चालक फरार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
विश्रामपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू,
अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर गंगापुर के पास हादसा, CCTV से फरार ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस।
विश्रामपुर ACGN:- अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर लटोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गंगापुर में 6 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में भाजपा लटोरी मंडल उपाध्यक्ष 45 वर्षीय नरेश चौधरी की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम तुलसी निवासी नरेश चौधरी दोपहर करीब 3 बजे बाइक से लटोरी से अपने घर लौट रहे थे। गंगापुर में ज्वाला घर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिरकर ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। सूचना पर लटोरी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाकर ट्रक और चालक की पहचान में लगी है।
नरेश चौधरी की मौत से उनके परिवार सहित तुलसी और लटोरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में शोक का माहौल है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































