नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क पर गौवंश देख भड़के डिप्टी सीएम, अधिकारियों को फटकार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड़क पर गौवंश देख भड़के डिप्टी सीएम, अधिकारियों को फटकार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कवर्धा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

देर रात मौके पर पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर रेस्क्यू और नियमित निरीक्षण की ली जानकारी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी।

कवर्धा ACGN:- कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच गौवंश को बैठे देखकर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने नाराजगी जताई। कवर्धा जाते समय मंगलवार देर रात बेमेतरा टोल प्लाजा के पास उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और अधिकारियों से हाइवे पेट्रोलिंग की जानकारी ली।
अधिकारियों द्वारा नियमित पेट्रोलिंग की जानकारी देने पर उप मुख्यमंत्री ने मौके पर ही पेट्रोलिंग वाहन बुलवाया और अब तक किए गए पशु रेस्क्यू तथा रोजाना निरीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कवर्धा से बेमेतरा तक मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के लोगों के माध्यम से भी पेट्रोलिंग की गतिविधियों की नियमित जानकारी लेने के निर्देश दिए।


श्री शर्मा ने स्पष्ट कहा कि हाइवे पर सड़क के बीच बैठे या घूम रहे पशुओं को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। रात्रि में कम दृश्यता के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है, जिससे गौवंश के साथ वाहन चालक और यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ती है।
उन्होंने नियमित पेट्रोलिंग और निगरानी में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now