नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुर्गा उत्सव को लेकर थाना दर्री में बैठक, तेज डीजे पर रोक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दुर्गा उत्सव को लेकर थाना दर्री में बैठक, तेज डीजे पर रोक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

जिलेभर में समितियों और डीजे संचालकों से पुलिस का संवाद, पंडाल में कम ध्वनि, सुरक्षा और सुरक्षित विसर्जन पर जोर

कोरबा ACGN:- आगामी दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल एवं नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकियों में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में दुर्गा उत्सव समिति एवं दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों तथा डीजे संचालकों से चर्चा कर पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा और विसर्जन को लेकर आवश्यक समझाइश दी जा रही है।


इसी क्रम में थाना दर्री में भी दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारियों और डीजे संचालकों से चर्चा करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से मनाने की अपील की।


तेज ध्वनि वाले डीजे पर रोक, पंडाल में भी कम रखें आवाज
बैठक में ध्वनि व्यवस्था को लेकर पुलिस ने स्पष्ट समझाइश दी कि तेज ध्वनि वाले डीजे का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। डीजे संचालकों और समितियों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने कहा गया।


पुलिस ने कहा कि पंडाल में भी ध्वनि कम और सामान्य स्तर पर रखी जाए। धार्मिक आयोजन के नाम पर तेज आवाज में डीजे, साउंड सिस्टम या अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र चलाकर आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बुजुर्गों, बच्चों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों की सुविधा का भी ध्यान रखना जरूरी है।
समितियों को यह भी समझाया गया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित अनुमति और दिशा-निर्देशों से बाहर जाकर ध्वनि का उपयोग न करें। किसी भी स्थिति में शासन-प्रशासन की गाइडलाइन की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।


        पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी रहे विशेष ध्यान
पुलिस ने समितियों को पंडाल एवं आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की समझाइश दी। पंडाल में प्रवेश और निकास की व्यवस्था व्यवस्थित रखने तथा बिजली के तारों और विद्युत उपकरणों को सुरक्षित तरीके से लगाने को कहा गया।
आयोजन स्थल के कारण सार्वजनिक सड़क और यातायात बाधित न हो, इसका भी ध्यान रखने की बात कही गई। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए समिति के जिम्मेदार सदस्यों को आवश्यक व्यवस्था के साथ तैयार रहने की समझाइश दी गई।
विसर्जन से पहले रखें पूरी तैयारी, उजाले में करने का प्रयास
विसर्जन को लेकर पुलिस ने समितियों से कहा कि निर्धारित तिथि और प्रशासन द्वारा तय व्यवस्था की जानकारी पहले से रखें। जहां तक संभव हो, अंधेरा होने से पहले उजाले में ही विसर्जन करने का प्रयास किया जाए।


विसर्जन के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को जोखिम वाले स्थानों से दूर रखने, जलाशय या विसर्जन स्थल पर पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की जल्दबाजी और लापरवाही से बचने की समझाइश दी गई।


विसर्जन जुलूस में यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखने तथा वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को नहीं बैठाने कहा गया। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी स्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाएं।


       सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील
बैठक में सोशल मीडिया को लेकर भी पुलिस ने सावधानी बरतने की समझाइश दी। देवी-देवताओं के चित्र, वीडियो अथवा धार्मिक प्रतीकों से छेड़छाड़ कर बनाई गई सामग्री को प्रसारित नहीं करने तथा किसी भी आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट को बिना पुष्टि के आगे शेयर नहीं करने की अपील की गई।
किसी विवाद या तनाव की स्थिति बनने पर स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने कहा गया।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा उत्सव श्रद्धा, आस्था, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का पर्व है। सभी समितियां पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि पर्व के दौरान हर वर्ग के लोग शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मना सकें।
कोरबा पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार ऐसी बैठकें आयोजित कर समितियों और डीजे संचालकों से संवाद किया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की कि तेज ध्वनि वाले डीजे से बचें, पंडाल में आवाज कम रखें, शासन-प्रशासन की स्थानीय गाइडलाइन का पालन करें, विसर्जन में सावधानी बरतें और किसी भी अपुष्ट सूचना को आगे प्रसारित न करें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now