नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस से झूमाझटकी, 4 गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस से झूमाझटकी, 4 गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस ड्यूटी में बाधा और विवाद का मामला, सिविल लाइन पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा; कुछ आरोपी अब भी फरार

रायपुर ACGN:- गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान डीजे बंद कराने की समझाइश देना पुलिस के लिए विवाद की वजह बन गया। रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, धमकी, धक्का-मुक्की और झूमाझटकी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गणेश विसर्जन शोभायात्रा और कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने के लिए समझाइश दे रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। पुलिस का आरोप है कि बार-बार समझाइश के बावजूद आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और धक्का-मुक्की एवं झूमाझटकी कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।
घटना के बाद थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 513/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 221, 224, 132(ए) और 191(1) के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी और गवाहों से पूछताछ की। उपलब्ध जानकारी के आधार पर विजय तांडी, विशाल तांडी, दीपक तांडी और भीम महानंद को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में जगन्नाथ नगर, पंडरी, थाना सिविल लाइन रायपुर निवासी विजय तांडी उम्र 27 वर्ष, विशाल तांडी उम्र 29 वर्ष, दीपक तांडी उम्र 36 वर्ष और भीम महानंद उम्र 32 वर्ष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी जेल में निरुद्ध रह चुके हैं। मामले में कुछ अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करने, पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता या झूमाझटकी करने अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now