मंदिर परिसर में मंत्री ने थामी झाड़ू, सफाई के बाद अब पार्क बनाने की तैयारी!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी से चला सफाई अभियान, स्वच्छता दीदियों और नागरिकों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया श्रमदान
बिश्रामपुर ACGN:- सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाया गया। आंबेडकर चौक के समीप स्थित हनुमान मंदिर परिसर में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी ठाकुर राजवाड़े ने स्वयं झाड़ू थामी और खरपतवार हटाकर श्रमदान किया। मंत्री ने स्वच्छता दीदियों, स्थानीय महिलाओं और नागरिकों के साथ मिलकर सफाई करते हुए सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर हनुमान मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को अपने आसपास के स्थानों के साथ सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन की आदत बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

मंत्री लक्ष्मी ठाकुर राजवाड़े ने कहा कि सेवा और स्वच्छता के कार्यों में जनभागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। सामूहिक प्रयास से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ उनका बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने शिवनंदनपुर के हनुमान मंदिर परिसर स्थित इस स्थल को भविष्य में पार्क के रूप में विकसित करने की मंशा भी जताई।

मंत्री की इस मंशा से स्थानीय नागरिकों को एक व्यवस्थित और हरियाली से युक्त सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की उम्मीद जगी है। पार्क के रूप में विकसित होने से इस स्थान का उपयोग नागरिकों के लिए बेहतर तरीके से किया जा सकेगा और नगर की सुंदरता में भी इजाफा हो सकता है।
अभियान के दौरान नगर पंचायत द्वारा स्थापित सेवा संकल्प अभियान के फोटो फ्रेम के साथ मंत्री ने तस्वीर भी खिंचवाई। स्वच्छता और कचरा मुक्त भारत के संदेशों से सुसज्जित यह फ्रेम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की पहल का हिस्सा रहा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छता दीदियों और नागरिकों ने सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर और पॉलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले, जनपद पंचायत अध्यक्ष स्वाती संत सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































