नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गांधी जयंती पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया श्रमदान, लखनपुर में दिया स्वच्छता का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गांधी जयंती पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया श्रमदान, लखनपुर में दिया स्वच्छता का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू, सरगुजा

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता अभियान में शामिल हुए मंत्री, गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

लखनपुर ACGN:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित स्वच्छता सेवा अभियान में सहभागिता की। मंत्री ने स्वयं स्वच्छता गतिविधि में श्रमदान करते हुए लोगों को स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया।


इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को व्यक्ति और समाज के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। उनके विचार आज भी स्वच्छता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरणा देते हैं।
मंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या किसी अभियान तक सीमित रहने वाला विषय नहीं है। इसे प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक जीवनशैली और सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना जरूरी है। जब नागरिक अपने घर के साथ-साथ मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के प्रति भी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।


उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से समाज में सेवा की भावना को मजबूत करना है। स्वच्छता भी समाज और राष्ट्र की महत्वपूर्ण सेवा है। अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखना न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने नागरिकों से स्वच्छता को नियमित आदत बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवेश स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। महात्मा गांधी की जयंती पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने गांव, नगर और प्रदेश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस स्वच्छता गतिविधि में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से लखनपुर में स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now