कोरी डैम घूमने पहुंचे युवकों से लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और बालक भी पकड़ा गया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
ACCU की मदद से कोटा पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा जब्त
कोटा ACGN:- बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थल कोरी डैम में घूमने गए लोगों से लूट के मामले में कोटा पुलिस ने ACCU की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक Poco मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल Honda Activa क्रमांक CG 10 CC 7858 जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थिया 23 सितंबर 2026 को अपने साथियों के साथ कोटा बैंक के काम से आई थी। काम पूरा होने के बाद वह अपने साथियों के साथ कोरी डैम घूमने गई थी। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और प्रार्थिया के एक साथी के साथ मारपीट करते हुए बैग और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के संबंध में प्रार्थिया ने 1 अक्टूबर 2026 को थाना कोटा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट के आधार पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 841/2026 के तहत धारा 309(4), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई।
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सूचना मिली कि तीन लोग स्कूटी वाहन से नाका चौक कोटा क्षेत्र में मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को थाना लाकर पूछताछ की।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने 23 सितंबर को कोरी डैम में प्रार्थिया और उसके साथी से बैग एवं मोबाइल लूटने की बात स्वीकार की। इसके बाद गुरजीत सिंह उर्फ बंटी पिता परविंदर सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी कुंवारीमुड़ा थाना कोटा और रामजी यादव पिता मनहरण लाल यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम घासीपुर थाना रतनपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को परिजनों को सूचना देने के बाद बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक Poco मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त Honda Activa क्रमांक CG 10 CC 7858 जब्त की है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।
यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, ACCU प्रभारी गोपाल सतपति, उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा, आरक्षक 1356 संजय श्याम, आरक्षक 1092 सुनील पटेल सहित थाना कोटा एवं ACCU स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई कार्रवाई बताया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































