जिला अस्पताल में मरीज से मिलने पहुंचे युवक से शराब के लिए मांगे पैसे, मना किया तो मारपीट; आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
जिला अस्पताल के गार्ड रूम के पास हुई घटना, शिकायत मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
बिलासपुर ACGN:- तारबाहर थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल बिलासपुर में मरीज से मिलने पहुंचे एक युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद तारबाहर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी कार्तिक वैष्णव, पिता द्वारिका दास वैष्णव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम सरसेनी, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर अपनी भाभी से मिलने जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचा था। उसकी भाभी की अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। बताया गया कि 2 अक्टूबर 2026 को जिला अस्पताल जाते समय जब कार्तिक गार्ड रूम के पास पहुंचा, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा।
शिकायत के अनुसार कार्तिक ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की। घटना के बाद प्रार्थी ने तारबाहर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 345/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2) और 119(1) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही टीम तत्काल जिला अस्पताल पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजन सिंह, पिता भरत सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11 भवानी नगर, सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































