रेत-पत्थर के अवैध खेल पर शिकंजा, 6 ट्रैक्टर जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
बस्ती-बगरा में 4 ट्रैक्टर पकड़ाए, सारबहरा और अंडी में भी कार्रवाई; खनिज अधिनियम के तहत होगी आगे की कार्रवाई
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ACGN:- जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने अलग-अलग इलाकों में जांच अभियान चलाते हुए रेत और पत्थर से भरे कुल 6 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई के बाद जब्त वाहनों को संबंधित सुरक्षा स्थलों पर खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग के अनुसार बस्ती-बगरा क्षेत्र में रेत से भरे 4 ट्रैक्टर पकड़े गए हैं। इन वाहनों को सुरक्षार्थ कोडगार चौकी में रखा गया है। वहीं सारबहरा क्षेत्र में पत्थर से भरे एक ट्रैक्टर और अंडी क्षेत्र में रेत से भरे एक अन्य ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। दोनों वाहनों को सुरक्षार्थ अमरपुर पुलिस लाइन में रखा गया है।

विभाग के मुताबिक जब्त किए गए सभी वाहनों के संबंधित मालिकों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रकरणों में निर्धारित अर्थदंड अथवा समझौता राशि खनिज मद में जमा किए जाने के बाद नियमानुसार वाहनों को मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने खनिज विभाग के अधिकारियों को जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और खनिज भंडारण पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अमले को नियमित जांच अभियान चलाने और अवैध खनिज गतिविधियों के मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए उनकी गुणवत्तापूर्ण जांच और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर निगरानी और कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































