जिला पंचायत में 3 संविदा पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
कंप्यूटर प्रोग्रामर का एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद, विज्ञापन जारी
कोरबा ACGN:- जिला पंचायत कोरबा ने विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत तीन संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। भर्ती में जिला स्तर पर कंप्यूटर प्रोग्रामर का एक पद और जनपद पंचायत स्तर पर कार्यक्रम अधिकारी के दो पद शामिल हैं।
जिला स्तर पर कंप्यूटर प्रोग्रामर के एक पद के लिए एकमुश्त मासिक मानदेय 51 हजार 780 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं जनपद पंचायत स्तर पर कार्यक्रम अधिकारी के दो पदों के लिए प्रति पद 49 हजार 875 रुपये का एकमुश्त मासिक मानदेय निर्धारित है।
इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, भर्ती नियम, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी जिला पंचायत कार्यालय कोरबा तथा जिले की एनआईसी वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती विज्ञापन से प्राप्त कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि आवेदन करने से पहले जारी विज्ञापन में दी गई पात्रता और निर्धारित प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देख लें। भर्ती संविदा आधार पर होगी और मानदेय विज्ञापन में निर्धारित शर्तों के अनुसार देय होगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































