नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रंगोली में सजे सेवा के रंग, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रंगोली में सजे सेवा के रंग, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिता, 7 अक्टूबर को घंटाघर चौक के जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी छात्राएं लेंगी हिस्सा

कोरबा ACGN:- सेवा संकल्प अभियान के तहत अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में मंगलवार को ‘सेवा के रंग’ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों और अपनी कल्पनाशीलता के जरिए आकर्षक रंगोलियां तैयार कर रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने प्रतियोगिता में तैयार की गई रंगोलियों का अवलोकन किया और छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने छात्राओं को सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और रचनात्मकता का उपयोग समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में किया जा सकता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज झा ने छात्राओं को आगामी 7 अक्टूबर को घंटाघर चौक में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ रंगोली कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में प्रभारी अंजना चौधरी, निर्णायक मंडल और महाविद्यालय के विभिन्न संकायों की शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने सेवा, सामाजिक सहभागिता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को रंगों के माध्यम से सामने रखा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now