नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रसोइयों के मानदेय भुगतान के लिए 117 करोड़ का पुनर्विनियोजन मंजूर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रसोइयों के मानदेय भुगतान के लिए 117 करोड़ का पुनर्विनियोजन मंजूर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

स्कूल शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दी प्रशासनिक मंजूरी, बजट की पहले से प्रावधानित राशि का होगा पुनर्विनियोजन

रायपुर ACGN:- स्कूलों में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन व्यवस्था से जुड़े रसोइयों के मानदेय भुगतान को लेकर राज्य शासन ने 117 करोड़ रुपये के पुनर्विनियोजन को प्रशासनिक मंजूरी दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय की टॉपअप राशि के लिए दी है।
विभागीय आदेश के अनुसार केंद्र प्रवर्तित योजनाओं का संचालन जुलाई 2026 से एसएनए-स्पर्श प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। रसोइयों के मानदेय भुगतान के लिए टॉपअप राशि का प्रावधान राज्य आयोजना मद में अलग से किया गया था। अब इसी प्रावधानित राशि को केंद्र प्रवर्तित योजना के राज्यांश मद में पुनर्विनियोजित किया गया है।
आदेश में अलग-अलग बजट शीर्षों के बीच राशि के पुनर्विनियोजन का विवरण भी दिया गया है। इसमें 102 करोड़ रुपये, 10 करोड़ रुपये और 5 करोड़ रुपये की राशि शामिल है। इस तरह कुल 117 करोड़ रुपये का पुनर्विनियोजन किया गया है।
शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह राशि कोई नया अतिरिक्त बजट प्रावधान नहीं, बल्कि पहले से प्रावधानित राशि का ही पुनर्विनियोजन है। संबंधित अधिकारियों को राशि के मदवार व्यय का विवरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत रसोइयों के मानदेय की टॉपअप राशि के भुगतान के लिए आवश्यक बजटीय व्यवस्था उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now