राज्योत्सव की तैयारी तेज, अफसरों ने लिया स्थल का जायजा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
प्रदर्शनी से लेकर पार्किंग और सुरक्षा तक व्यवस्थाओं पर मंथन, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
रायपुर ACGN:- नवा रायपुर अटल नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर मेला ग्राउंड में होने वाले राज्योत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव विकासशील के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एग्जिबिशन सेंटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, शिल्पग्राम, प्रशासनिक भवन, हेलीपैड, पार्किंग जोन, फूड जोन, फन जोन, मुख्य प्रवेश द्वार और बस स्टॉप समेत आयोजन से जुड़े विभिन्न स्थलों की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले व्यवस्थित रूप से पूरी करने पर जोर दिया।

आयोजन स्थल पर जेसीबी से समतलीकरण, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और विभिन्न स्टॉल तैयार करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए समय-सीमा में सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा और ट्रैफिक पर भी विशेष नजर
राज्योत्सव के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों और आगंतुकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर भी अधिकारियों ने चर्चा की। एसपी ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग में वाहनों की सुचारू आवाजाही और भीड़ नियंत्रण से जुड़े इंतजामों पर चर्चा की।
मुख्य प्रवेश और निकास मार्गों, पार्किंग क्षेत्रों तथा आगंतुकों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था के बेहतर समन्वय पर भी मंथन किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन से जुड़े विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम कर तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान सीएसआईडीसी के एमडी विश्वेश झा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, पर्यटन मंडल के एमडी सौमिल रंजन चौबे, एसपी ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, एडीएम उमाशंकर बंदे, एनआरडीए के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































