नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्योत्सव की तैयारी तेज, 22 अक्टूबर तक विभागों को देनी होगी रिपोर्ट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राज्योत्सव की तैयारी तेज, 22 अक्टूबर तक विभागों को देनी होगी रिपोर्ट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

   छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

1 से 3 नवंबर तक होगा राज्योत्सव 2026, मुख्य सचिव विकासशील ने तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के दिए निर्देश

संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभागों को अपनी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने और विभागीय प्रदर्शनी की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों से 22 अक्टूबर तक विभागवार तैयारियों और प्रदर्शनी से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने राज्योत्सव को केंद्रीय थीम आधारित स्वरूप में आयोजित करने पर जोर दिया। इस बार प्रदर्शनी और आयोजन में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत और अंजोर छत्तीसगढ़ जैसे विषयों के साथ भविष्य की दिशा और राज्य के विकास पर फोकस रखने के निर्देश दिए गए हैं।
40 राज्य स्तरीय अलंकरण और पुरस्कार होंगे प्रदान
राज्योत्सव के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से 40 राज्य स्तरीय अलंकरण एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बैठक में पुरस्कारों के चयन की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए गए।
राज्योत्सव की तैयारियों के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। राज्य स्तरीय आयोजन नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तूता स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर (मेला ग्राउंड) में प्रस्तावित है।


  मेला स्थल से लेकर सुरक्षा तक अलग-अलग विभागों को   जिम्मेदारी
राज्योत्सव के आयोजन को व्यवस्थित करने के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सीएसआईडीसी, एनआरडीए और लोक निर्माण विभाग मेला स्थल के ले-आउट, स्टॉल आवंटन, विकास प्रदर्शनी, मुख्य मंच, डोम, पंडाल, बैठक व्यवस्था और बैरिकेडिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
जनसंपर्क विभाग और चिप्स को प्रचार-प्रसार के साथ हाईटेक मीडिया सेंटर की व्यवस्था करनी है। नगर निगम रायपुर और एनआरडीए नागरिक सुविधाओं, सिटी बस, पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के जिम्मे सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा अग्निशमन व्यवस्था रहेगी। वहीं स्वास्थ्य एवं ऊर्जा विभाग चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करेंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में लिया तैयारियों का जायजा
बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, पंचायत एवं गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव मौजूद रहे।
इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत, सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव बसवराजु एस., सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, आदिम जाति विकास विभाग के सचिव भूवनेश यादव, श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, ग्रामोद्योग विभाग के सचिव राजेश सिंह राणा, ऊर्जा विभाग के सचिव सारांश मित्तर सहित रायपुर जिले के कमिश्नर, कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
अब राज्योत्सव की तैयारियों में विभागों के सामने अगली महत्वपूर्ण समय-सीमा 22 अक्टूबर है, जब तक विभागवार तैयारी और प्रदर्शनी की विस्तृत जानकारी राज्य स्तर पर उपलब्ध करानी होगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now