87 फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, हिंसक अपराधियों की धरपकड़ तेज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
तीन दिवसीय विशेष अभियान में 49 स्थायी और 38 गिरफ्तारी वारंट तामील, आर्म्स एक्ट व मारपीट के मामलों में फरार आरोपियों पर विशेष नजर
रायपुर ACGN:- अपराधों पर नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ को लेकर रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष वारंट अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। डीसीपी सेंट्रल जोन श्री तारकेश्वर पटेल के निर्देशन और एडिशनल डीसीपी श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में पुलिस टीमों ने कुल 87 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके वारंट तामील कराए और उन्हें विधि अनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

विशेष अभियान के दौरान तामील किए गए 87 वारंटों में 49 स्थायी वारंट और 38 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार पतासाजी करते हुए फरार वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उन्हें पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

स्थायी वारंटों की कार्रवाई में थाना सिविल लाइन सबसे आगे रहा, जहां 18 स्थायी वारंट तामील किए गए। इसके बाद थाना गंज में 7, देवेंद्र नगर में 6, गोलबाजार और मौदहापारा में 5-5 तथा कोतवाली और तेलीबांधा में 4-4 स्थायी वारंट तामील किए गए।
वहीं गिरफ्तारी वारंटों की कार्रवाई में थाना देवेंद्र नगर ने 10 वारंट तामील कर सबसे अधिक कार्रवाई की। थाना कोतवाली में 9, गोलबाजार और गंज में 7-7, तेलीबांधा में 3 तथा मौदहापारा में 2 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान खास तौर पर आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य हिंसक अपराधों में संलिप्त तथा इन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों पर फोकस रखा गया। पुलिस टीमों ने लगातार निगरानी और पतासाजी के बाद दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

डीसीपी सेंट्रल जोन श्री तारकेश्वर पटेल ने स्पष्ट किया है कि अपराधों की रोकथाम के लिए फरार एवं वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गंभीर और हिंसक अपराधों में संलिप्त लोगों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































