रिश्तों की आड़ में अपराध का खेल! फरार पुष्पेंद्र आखिर पुलिस के शिकंजे में, नाबालिग से दुष्कर्म के एक और आरोपी की गिरफ्तारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
अभियान संवेदना के तहत छाल पुलिस की लगातार दबिश से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने मजबूर, लैलूंगा पुलिस ने भी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा
रायगढ़ ACGN:- महिला और नाबालिगों से जुड़े अपराधों में आरोपियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का “अभियान संवेदना” लगातार अपना असर दिखा रहा है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में छाल और लैलूंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग से संबंधित अपराधों के दो आरोपियों को कानून के शिकंजे में पहुंचाया है।
इनमें छाल क्षेत्र का आरोपी अमित उर्फ पुष्पेंद्र गोयल लंबे समय से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस की लगातार दबिश और न्यायिक कार्रवाई के बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार उसे न्यायालय में आत्मसमर्पण करना पड़ा। वहीं लैलूंगा पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सूर्यान्श यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

छाल थाना क्षेत्र के मामले में 8 अगस्त 2026 को एक महिला ने थाना चक्रधरनगर में आवेदन देकर अपनी बेटी से संबंधित गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार परिवार के परिचित अमित उर्फ पुष्पेंद्र गोयल ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग से संपर्क बढ़ाया और बाद में उसके साथ अपराध किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने पीड़िता को डराया-धमकाया और घटना की जानकारी किसी को देने से रोकने का प्रयास किया।

महिला के आवेदन पर थाना चक्रधरनगर में शून्य पर अपराध दर्ज किया गया था, जिसके बाद मामला थाना छाल भेजा गया। छाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 186/2026, धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
छाल पुलिस की लगातार दबिश और आरोपी के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच आखिरकार आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। 9 सितंबर 2026 को न्यायालय से सूचना मिलने के बाद छाल पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ पुष्पेंद्र गोयल, पिता बुधराम गोयल, उम्र 46 वर्ष, निवासी छाल को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस ने रिमांड अवधि में आरोपी से पूछताछ कर विवेचना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया।

इधर लैलूंगा थाना क्षेत्र में भी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। 20 अगस्त 2026 को एक महिला ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कुछ दिनों से गुमसुम थी और बातचीत नहीं कर रही थी। पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गांव के सूर्यान्श यादव, उम्र 20 वर्ष, के खिलाफ अपराध क्रमांक 262/2026, धारा 65(1), 351(3) बीएनएस तथा धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

पुलिस को आरोपी के गांव आने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने तत्काल दबिश देकर सूर्यान्श यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पॉक्सो एक्ट के मामले में रिमांड पर भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि महिला और नाबालिगों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए “अभियान संवेदना” के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। फरार आरोपियों की तलाश, गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन और न्यायालयीन प्रक्रिया में तेजी लाकर पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में पुलिस काम कर रही है। छाल में लंबे समय से फरार आरोपी का पुलिस दबाव के बीच न्यायालय में समर्पण और लैलूंगा में मुखबिर सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी इसी कार्रवाई का हिस्सा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































