इशवा लग्जरी स्पॉ सेंटर में छापा, अंदर का सच सामने आते ही मचा हड़कंप!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, संचालक और मैनेजर पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में संचालित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में 10 सितंबर 2026 को पुलिस ने रेड कार्रवाई की। पुलिस की चेकिंग के दौरान सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने सेंटर के संचालन से जुड़ी गतिविधियों की जांच शुरू की, जिसमें पुलिस के अनुसार देह व्यापार कराए जाने का मामला सामने आया।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र रायपुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र रायपुर और सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रायपुर के निर्देशन में एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन और थाना देवेन्द्र नगर की टीम ने इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में रेड कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सामने आया कि स्पॉ सेंटर के संचालक हरविंदर सिंग ग्रोवर, निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3 द्वारा अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस का कहना है कि स्पॉ सेंटर में काम करने वाली युवतियों से भी पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने के आरोप लगाए।

रेड कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पॉ सेंटर के संचालक और मैनेजर के विरुद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 152/2026 दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि स्पॉ सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रही गतिविधियां कितने समय से संचालित थीं और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलू क्या हैं। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ ही इन सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण में लगाए गए आरोपों की जांच और कानूनी कार्रवाई आगे की प्रक्रिया के तहत होगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































