नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गुरु दिवस पर बरहमपुर में गूंजा सम्मान, शिक्षकों की भूमिका को किया गया नमन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गुरु दिवस पर बरहमपुर में गूंजा सम्मान, शिक्षकों की भूमिका को किया गया नमन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बरहमपुर, गंजाम, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
गंजाम संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर शिक्षक संघ तक हुए आयोजन, सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कर विद्यार्थियों को दिया मेहनत और संस्कार का संदेश

बरहमपुर, 5 सितंबर 2026। गंजाम जिले के साथ बरहमपुर शहर में शिक्षक दिवस श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके जीवन, शिक्षा और विचारों को याद करते हुए शिक्षकों के योगदान को सम्मानित किया गया।
सरकारी बालिका उच्च विद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु दिवस


बरहमपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सामने स्थित सरकारी बालिका उच्च विद्यालय क्रमांक-2 में गुरु दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती बनानी पाणिग्राही की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के सेवानिवृत्त पूर्व शिक्षक श्री प्रदीप कुमार पति एवं शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और अच्छी आदतों को अपनाना जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहकर भविष्य में एक अच्छे और जिम्मेदार इंसान बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में कक्षा छठवीं की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा दसवीं की छात्राएं अलीना पटनायक, किरण दलाई और स्नेहलता नायक ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महानगर प्राथमिक शिक्षक संघ ने 23 सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित


इसी क्रम में महानगर प्राथमिक शिक्षक संघ, बरहमपुर द्वारा एनजीओ हॉल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को गुरु दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
संपादक श्री बांक प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रंगेलुंडा शिक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र बेहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बरहमपुर विश्वविद्यालय के गणित विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर श्री पद्मनाभ सामंत उपस्थित रहे। वहीं श्री राजेश कुमार तारिणी, गंजाम जिला आह्वाहक एयूपीटीएफ, महानगर शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री गिरिजा शंकर पंडा, सलाहकार श्री अवनी कुमार पाढ़ी, श्री सीमांचल मिश्रा, श्री सुकांत कुमार जेना ए.बी.ई.ओ. रंगेलुंडा सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।


सह-संपादक परमेश्वर पाणिग्राही ने अतिथियों का परिचय कराया, जबकि शिक्षिका जोशना मयि प्रधान ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर शिक्षक संघ की ओर से 23 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री विभूति भूषण पंडा, उपाध्यक्ष सुनीता पटनायक, को-एडिटर श्री सीमांचल चौधरी, श्रीमती तनोजी देवी, कोषाध्यक्ष श्री ए. कामराजू पात्रा, समन्वयक श्रीमती रीताराणि बेहरा, जिला सदस्य श्री अनुज कुमार प्रधान, सी.आर.सी.सी. ए. भगवान, मिरोनोज पटनायक, रंजीता पाणिग्राही, अभिषेक मिश्र, श्रीमती जयंती मिश्र, श्री प्रसन्न नाहक, श्री बनमाली नायक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सी.आर.सी. श्री भगवान बिस्वाल ने आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।
           गुरुओं के सम्मान से भावुक हुआ माहौल
गुरु दिवस के अवसर पर बरहमपुर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिक्षकों के प्रति सम्मान और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now