बारिश के बीच गांव-गांव पहुंचे डॉ. पवन सिंह, खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को बांटे रेनकोट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
दूरस्थ पहाड़ी अंचलों में पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, खेतों में काम कर रहे किसानों के बीच खुद पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष
कोरबा ACGN:- जनप्रतिनिधि का असली सरोकार उस समय दिखाई देता है, जब वह सुविधाओं से दूर रहने वाले ग्रामीणों के बीच खुद पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनता है। बारिश के इस मौसम में इसी जनसरोकार की मिसाल पेश करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह लगातार दूरस्थ ग्रामीण अंचलों का दौरा कर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं।

इसी कड़ी में डॉ. पवन सिंह ने जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के पहाड़ी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने तानाखार, पहाड़ी वनांचल ग्राम त्रिखुटी, बिंझरा पंचायत, तुमान पंचायत, अमझर पंचायत तथा कुटेसर नगोई के देहानपारा, के सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना।

अचानक अपने बीच जनप्रतिनिधि को देख ग्रामीणों में दिखा उत्साह
दूरस्थ इलाकों में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह को अपने बीच देखकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं और स्थानीय जरूरतें साझा कीं। डॉ. पवन सिंह ने भी ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनीं और उनकी परेशानियों को समझने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में बारिश के दौरान आने वाली दिक्कतों के साथ-साथ खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। डॉ. पवन सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी।

खेतों में पहुंचे डॉ. पवन सिंह, बारिश से बचाव के लिए बांटे रेनकोट
बारिश के मौसम में ग्रामीणों की सबसे बड़ी जरूरत खेती-किसानी के काम को जारी रखना है। खेतों में काम करने वाले किसानों और ग्रामीणों को बारिश से बचाने के उद्देश्य से डॉ. पवन सिंह ने खेतों तक पहुंचकर रेनकोट का वितरण किया।

बारिश के बीच खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के पास खुद पहुंचकर रेनकोट देना ग्रामीणों के लिए एक अलग तरह का अनुभव रहा। इस पहल से यह संदेश भी गया कि जनप्रतिनिधित्व केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के समय गांव और खेत तक पहुंचकर लोगों का साथ देने का नाम भी है।

दूरस्थ अंचल तक पहुंच बना रहे जनप्रतिनिधि
पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण अक्सर अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे में डॉ. पवन सिंह का ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद करना और उनकी समस्याएं सुनना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बारिश के कठिन मौसम में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर रेनकोट वितरण की पहल ने जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के बीच संवाद को और मजबूत किया।

ग्रामीणों ने भी अपने बीच पहुंचने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































