नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टावर गिराया, तार काटे और कर दी चोरी! बालको में विद्युत टावर से कंडक्टर वायर चोरी का खुलासा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

टावर गिराया, तार काटे और कर दी चोरी! बालको में विद्युत टावर से कंडक्टर वायर चोरी का खुलासा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

बालको नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; करीब 65 हजार रुपये का चोरी गया एल्युमिनियम कंडक्टर वायर शत-प्रतिशत बरामद

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले में शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर विद्युत सामग्री चोरी करने के मामले में बालको नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने विद्युत टावर को क्षतिग्रस्त कर गिराया और उसमें लगे एल्युमिनियम कंडक्टर वायर को काटकर चोरी कर लिया था। पुलिस ने चोरी गए माल को पूरी तरह बरामद कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई गई है।


             पेट्रोलिंग के दौरान गिरा मिला विद्युत टावर
पुलिस के अनुसार 3 और 4 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात पेट्रोलिंग के दौरान अंबेडकर चौक, भदरापारा, बालको से आगे C.S.E.B. की ओर जाने वाले मार्ग पर विद्युत टावर क्षतिग्रस्त हालत में गिरा हुआ मिला। जांच के दौरान पता चला कि अज्ञात लोगों ने टावर को गिराकर उसमें लगे एल्युमिनियम कंडक्टर वायर को काटकर चोरी किया था।
मामले की सूचना मिलने के बाद 4 सितंबर को थाना बालको नगर में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
              पूछताछ में सामने आया चोरी का मामला
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की और संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक संदेह के आधार पर पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने विद्युत टावर गिराकर उसमें लगे कंडक्टर वायर को काटकर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए एल्युमिनियम कंडक्टर वायर का शत-प्रतिशत माल बरामद कर विधिवत जब्त किया।
                       दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने गगन टंडन, पिता महावीर टंडन, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी अंबेडकर चौक, भदरापारा तथा वासु साण्डे उर्फ चिंटू, पिता मोहन लाल, उम्र 18 वर्ष 8 माह, निवासी अंबेडकर चौक, भदरापारा, थाना बालको नगर, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया है।
          विद्युत अधिनियम सहित कई धाराओं में कार्रवाई
थाना बालको नगर में अपराध क्रमांक 528/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 136 एवं 139, लोक संपत्ति का नुकसान का निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3 तथा बीएनएस की धारा 61, 303(2), 3(5) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने कहा है कि विद्युत व्यवस्था और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर चोरी करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। सार्वजनिक एवं शासकीय संपत्ति की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now