लेटकर एक किलोमीटर तक पहुंचे नाग बम, बाबा आखंडलमणी का किया जलाभिषेक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कालाहांडी, ओड़िशा;
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- श्रवण कुमार अग्रवाल
श्रावण के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवालय
कालाहांडी ACGN:- श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर धर्मगढ़ के समीप बगाड़ गांव स्थित श्री आखंडलमणी बाबा शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही आसपास के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचने लगे। दिनभर मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर नाग बम भक्तों ने विशेष तरीके से जलाभिषेक किया। भक्त लेटते हुए लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा आखंडलमणी के मंदिर तक पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
बगाड़ गांव सहित आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

हर साल बढ़ रही नाग बम भक्तों की संख्या – मंदिर के पूजक श्री राधेश्याम पंडा ने बताया कि हर वर्ष श्रावण मास के अंतिम सोमवार को नाग बम भक्तों द्वारा इसी तरह लेटकर बाबा का जलाभिषेक किया जाता है। उन्होंने कहा कि हर साल इस आयोजन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में भक्तों ने लेटकर जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा आखंडलमणी की सच्चे मन से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में भक्त इस कठिन धार्मिक परंपरा में शामिल होते हैं।

बोल बम समिति ने कराया प्रसाद वितरण –
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बोल बम ग्रुप समिति की ओर से प्रसाद सेवन की व्यवस्था भी की गई थी। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रावण के अंतिम सोमवार पर मंदिर परिसर में उमड़ी भीड़ और भक्तों की गहरी आस्था ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। दिनभर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































