हादसे में मृत आदिल के घर पहुंचे विधायक मिश्रा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादी पांडेय
शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस, शासन की ओर से पिता को 4 लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा
रायपुर ACGN:- ब्लू वाटर हादसे में मृत युवक मोहम्मद आदिल के मौदहापारा स्थित घर पहुंचकर रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से चर्चा कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और इस कठिन समय में परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक श्री मिश्रा ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन और प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनकी स्थिति और जरूरतों की जानकारी भी ली।

इसी दौरान विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ शासन की ओर से मृतक मोहम्मद आदिल के पिता मोहम्मद यूनुस को 4 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। सहायता राशि मिलने पर परिवार को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।
विधायक के साथ इस दौरान रायपुर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, रायपुर तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन स्तर से मिलने वाली सहायता और आवश्यक सहयोग के संबंध में जानकारी दी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































