नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चिरंजीवी के जन्मदिन पर बरहामपुर में जश्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चिरंजीवी के जन्मदिन पर बरहामपुर में जश्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओड़िशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

रंगारंग कार्यक्रम के साथ जनकल्याण सेवा, अन्न प्रसाद और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

गंजाम ACGN:- पद्म विभूषण से सम्मानित मेगा स्टार चिरंजीवी का जन्मदिन बरहामपुर शहर में प्रशंसकों द्वारा उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। चिरंजीवी फैंस एसोसिएशन की ओर से आयोजित जन्मदिन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जनकल्याण सेवा और अन्न प्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशंसकों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
मेगा स्टार चिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त 1955 को आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के नरसापुर के निकट मोगलथुरु में हुआ था। बचपन से ही अभिनय और कला के प्रति उनकी रुचि रही। उन्होंने वर्ष 1978 में फिल्म ‘प्रणाम खारिदु’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। इसके बाद लगातार फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के जरिए उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई।


चिरंजीवी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में अनेक यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। उनके अभिनय और कला क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया गया है। उनके जन्मदिन को लेकर बरहामपुर में प्रशंसकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।
चिरंजीवी फैंस एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुबह केक काटकर की गई। इसके बाद पूरे दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोपहर में अन्न प्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। आयोजकों ने इसे जनकल्याण सेवा के रूप में आयोजित किया।
शाम को आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में बरहामपुर शहर के विभिन्न संस्थानों से जुड़े कलाकारों के साथ पड़ोसी आंध्र प्रदेश से पहुंचे कलाकारों ने भी हिस्सा लिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मेगा स्टार चिरंजीवी के प्रति अपनी प्रशंसा और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारत युवता और मेगा यूथ फोर्स के सहयोग से किया गया। आयोजन में यू. अजय कुमार, आर. श्रीनिवास राव, एम. सुरेश, एल. लक्ष्मीनारायण, बी. सत्यनारायण, जे. रवि कुमार, जी. संतोष, एस. श्रीनिवास आचारी, वी. चिरंजीवी, के. रामकृष्ण, काली बाबू, गौरी शंकर राणा, पूर्ण रेड्डी, मणिकांत और स्वामी सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं कलाकार मौजूद रहे।
इस अवसर पर कलाकारों और आयोजन से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशंसकों की मौजूदगी रही और पूरे दिन बरहामपुर में मेगा स्टार चिरंजीवी के जन्मदिन का उत्साह नजर आया। प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा अभिनेता के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें:    

7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now