नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिजली, सड़क और पानी के मुद्दे पर कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिजली, सड़क और पानी के मुद्दे पर कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

24 अगस्त को कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन, 10 दिन में सुधार नहीं हुआ तो निगम कार्यालय का घेराव

कोरबा ACGN:- जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा की शनिवार को टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में आयोजित बैठक में शहर की बदहाल सड़कों, महंगे बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, 400 यूनिट तक आधे बिजली बिल की योजना, शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई जैसे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि त्योहारों का समय नजदीक है, लेकिन महंगाई लगातार बढ़ रही है। रसोई से लेकर आवागमन तक आम आदमी महंगाई से परेशान है। उन्होंने कहा कि चीनी की कीमत 40 रुपये से बढ़कर 72 रुपये प्रति किलो और प्याज की कीमत 25 रुपये से बढ़कर 45 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा रसोई में इस्तेमाल होने वाली अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी वृद्धि हुई है, जिससे आम आदमी और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है।


अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पिछले दो वर्षों में पांच बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने 400 यूनिट तक आधे बिजली बिल की योजना में बदलाव किए जाने का आरोप लगाते हुए इसे फिर से पूर्व व्यवस्था के अनुसार लागू करने की मांग की। साथ ही स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर भी कांग्रेस ने आवाज उठाने की बात कही।


बैठक में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने नगर की सड़कों और पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद के कार्यकाल में विपक्ष सड़क की बदहाली को लेकर बजरी-गिट्टी लेकर महापौर के कक्ष तक पहुंच जाता था, लेकिन वर्तमान में शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़कों की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में भी नगर निगम लोगों को पर्याप्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं करा सका।
कृपाराम साहू ने कहा कि शहर सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी नागरिकों को बिजली, पानी, सड़क और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कांग्रेस का आरोप है कि निगम के करीब 17 माह के कार्यकाल में शहरवासियों को इन बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने आंदोलन की आगामी रणनीति की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 24 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा और सड़क, बिजली, पानी तथा साफ-सफाई से संबंधित समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। कांग्रेस ने प्रशासन से 10 दिनों के भीतर समस्याओं के सुधार, मरम्मत और आवश्यक नए निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करने का निर्णय लिया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार यदि निर्धारित 10 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 11वें और 12वें दिन नगर निगम कार्यालय के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तथा निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
बैठक को श्याम सुंदर सोनी ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पालुराम साहू ने किया। बैठक में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहित जिला, ब्लॉक, मंडल और वार्ड स्तर के बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में कुसुम द्विवेदी, राकेश पंकज, प्रदीप पुरायणे, नारायण कुर्रे, गजानंद साहू, मो. शाहिद, अर्चना उपाध्याय, रेखा त्रिपाठी, सपना चौहान, शशिलता पांडेय, सुधीर जैन, राजेंद्र सिंह ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, राजेंद्र तिवारी, बसंत चंद्रा, मनीष शर्मा, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, देवीदयाल तिवारी, रवि चंदेल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि आगामी आंदोलन के केंद्र में बिजली, सड़क, पेयजल और साफ-सफाई जैसे मूलभूत जनहित के मुद्दे रहेंगे। अब देखना होगा कि कांग्रेस के ज्ञापन के बाद प्रशासन और नगर निगम की ओर से इन समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now