नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , काले नोटों को विशेष रसायन से असली भारतीय मुद्रा में बदलने का झांसा देने वाले, वॉश-वॉश ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सात अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

काले नोटों को विशेष रसायन से असली भारतीय मुद्रा में बदलने का झांसा देने वाले, वॉश-वॉश ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सात अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस ने काले नोटों को विशेष रसायन से असली भारतीय मुद्रा में बदलने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह वर्ष 2005 से सक्रिय है और देश के अलग-अलग राज्यों एवं शहरों में 100 से अधिक लोगों से अरबों रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपियों के कब्जे से चार करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, 17 मोबाइल फोन, नोट के आकार का काला कागज, कांच की प्लेटें, अन्य सामग्री और दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 330/26, धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के मामले की जांच के दौरान पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। इस प्रकरण में पूर्व में नागपुर से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस तरह मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


पुलिस के मुताबिक रायपुर में प्रार्थी को इस गिरोह ने रकम दोगुनी करने और विशेष रासायनिक प्रक्रिया के माध्यम से काले नोटों को असली मुद्रा में बदलने का झांसा देकर करीब 1.13 करोड़ रुपये की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और उनके मोबाइल फोन में मौजूद चैट, संपर्क नंबर, सामाजिक माध्यमों के खातों तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों को पुणे में चिन्हित किया।
संयुक्त पुलिस टीम ने पुणे में करीब एक सप्ताह तक आरोपियों की गतिविधियों और संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुणे के खंडाला स्थित एक रिसॉर्ट में छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान सात आरोपी एक व्यक्ति को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर अपने पास बुलाए हुए थे। पीड़ित अपने साथ करोड़ों रुपये लेकर रिसॉर्ट पहुंचा था और रकम दोगुनी होने के लालच में आरोपियों को राशि सौंप चुका था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों को कथित रूप से ठगी करते हुए पकड़ लिया।


पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर पुणे से रायपुर लाया। उनके कब्जे से चार करोड़ रुपये से अधिक नकदी के साथ 17 मोबाइल फोन, नोट के आकार का काला कागज, कांच की प्लेटें और अन्य सामग्री एवं दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
जांच में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के अलावा नोएडा, पुणे, बड़ौदा, उदयपुर, दिल्ली और देश के अन्य राज्यों एवं शहरों में इसी तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के मुख्य सरगना के रूप में ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ योगी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उर्फ कैप्टन उर्फ शेट्टी उर्फ रेड्डी तथा मनोज कुमार श्रीवास्तव उर्फ बड़े सर की भूमिका सामने आई है।
पुलिस के अनुसार प्रवीण कुमार श्रीवास्तव गिरोह में ‘कैप्टन’ की भूमिका निभाता था, जबकि मनोज कुमार श्रीवास्तव को ‘बड़े सर’ के नाम से संबोधित किया जाता था। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी उनकी भूमिका के अनुसार जिम्मेदारी दी गई थी। पूछताछ में वर्ष 2005 से लगातार इस तरह की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आने की बात पुलिस ने कही है।
पुलिस के मुताबिक गिरोह ऐसे लोगों को निशाना बनाता था, जिन्हें कम समय में बड़ी रकम हासिल करने या अपनी रकम दोगुनी करने का लालच दिया जाता था। आरोपियों द्वारा स्वयं को प्रभावशाली लोगों और विदेशी निवेशकों से जुड़ा हुआ बताकर पीड़ितों का विश्वास हासिल किया जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी स्वयं को ‘डी ग्रुप कंपनी’ से जुड़ा बताकर भी प्रभाव बनाने का प्रयास करते थे और बड़े नेताओं एवं फिल्मी कलाकारों के साथ फोटो दिखाकर पीड़ितों को प्रभावित करते थे।
आरोपियों द्वारा पीड़ितों को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद, हरियाणा, आगरा, राजस्थान, गुजरात और नागपुर सहित विभिन्न शहरों के महंगे होटलों में बुलाया जाता था। वहां बड़े निवेश, फंड स्वीकृति, अधिकारियों से बैठक, सुरक्षा अनुमति, विदेशी परीक्षण और विशेष रसायन जैसी बातों का हवाला देकर पीड़ित को विश्वास में लिया जाता था।
ऐसे दिया जाता था ठगी को अंजाम
पुलिस के अनुसार गिरोह ‘वॉश-वॉश’ अथवा ब्लैक करेंसी ठगी की पद्धति का इस्तेमाल करता था। आरोपियों द्वारा विशेष रसायन और विदेशी तकनीक के नाम पर काले नोटों को असली भारतीय मुद्रा में बदलने का झूठा प्रदर्शन किया जाता था। इसके लिए पहले से तैयार असली नोटों का इस्तेमाल कर रासायनिक प्रक्रिया का दिखावा किया जाता था, जिससे पीड़ित को विश्वास हो जाए कि काले नोट वास्तव में असली मुद्रा में बदले जा सकते हैं।
इसके बाद कभी विदेशी रसायन मंगाने, कभी हाई-पावर रसायन खरीदने, विदेशी परीक्षण, वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति, फंड जारी कराने और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग किश्तों में रकम ली जाती थी। रकम मिलने के बाद आरोपी योजनाबद्ध तरीके से फरार हो जाते या पीड़ित को अलग-अलग बहाने बनाकर गुमराह करते हुए धनराशि हड़प लेते थे।
पुलिस के अनुसार गिरोह के मुख्य आरोपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उर्फ कैप्टन उर्फ शेट्टी उर्फ रेड्डी पूर्व में भी ठगी के मामलों में मुंबई में जेल में निरुद्ध रह चुका है। इसी प्रकार मनोज कुमार श्रीवास्तव उर्फ बड़े सर भी ठगी के मामलों में मुंबई और वाराणसी से जेल में निरुद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों में ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ योगी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उर्फ कैप्टन उर्फ शेट्टी उर्फ रेड्डी, मनोज कुमार श्रीवास्तव उर्फ बड़े सर, विवेक सिंह, शुभम पांडेय, योगेंद्र चौहान और बालमुकुंद दीक्षित शामिल हैं। पुलिस के अनुसार प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से देशभर में काले नोटों को रसायन से असली मुद्रा में बदलने के नाम पर की जाने वाली ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, पूर्व की ठगी की घटनाओं और ठगी की रकम के लेन-देन की जानकारी जुटाने में लगी है।

देशभर में 100 से अधिक लोगों से अरबों की ठगी का दावा, चार करोड़ से अधिक नकदी सहित मोबाइल और ठगी में इस्तेमाल सामग्री बरामद

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now