नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुसमुंडा आदर्श नगर में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कुसमुंडा आदर्श नगर में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN। 7647981711, 9303948009


सावन की हरियाली और लोक संस्कृति के रंग में रंगा आयोजन, सावन क्वीन व रैंप वॉक में महिलाओं ने दिखाया हुनर

कोरबा ACGN:- नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत कुसमुंडा के आदर्श नगर सामुदायिक भवन में प्रेरणा महिला मंडल के तत्वावधान में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सावन की हरियाली, लोक संस्कृति और महिलाओं की प्रतिभा से सजे इस आयोजन में पूरे दिन उत्साह और उमंग का माहौल रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा शामिल हुईं।


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद महिलाओं ने सावन झूले का आनंद लिया और गीत-संगीत, नृत्य, रैंप वॉक, मॉडलिंग तथा विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक बांधनी परिधान, हरी चूड़ियों और हाथों में सजी मेहंदी के साथ सावन के रंग में रंगी नजर आईं।


सावन महोत्सव के दौरान फिल्मी, भोजपुरी और लोकगीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। विभिन्न गीतों की धुन पर महिलाओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। देर शाम तक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला चलता रहा और आयोजन स्थल पर सावन की उमंग देखने को मिली।


          सावन क्वीन और रैंप वॉक में दिखा उत्साह
सावन क्वीन प्रतियोगिता में किरण साहू ने प्रथम, नेहा पांडे ने द्वितीय और रानी पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सावन सुंदरी का खिताब प्रदान किया गया। वहीं सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में सुमन देवांगन, लता साहू और लक्ष्मी साहू ने सहभागिता की।
रैंप वॉक प्रतियोगिता में मिशा रंधावा ने प्रथम, ज्योति वर्मा ने द्वितीय और संगीता यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष उमा कुमारी, कोषाध्यक्ष मंजू यादव, सचिव तुलेश्वरी साहू, रुबी गुप्ता, श्वेता प्रमाणिक, मनजीत कौर एवं सुखजीत कौर के संयोजन में किया गया।


इस अवसर पर सचिव तुलेश्वरी साहू ने कहा कि सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा और कला को खुलकर प्रस्तुत कर सकें। कोषाध्यक्ष मंजू यादव ने कहा कि आयोजन के माध्यम से महिलाओं को सांस्कृतिक मंच उपलब्ध कराने के साथ उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा भारतीय परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देना प्रमुख उद्देश्य है।
मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि सावन माह का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। सावन हरियाली, उमंग और जीवन में खुशियों का संदेश लेकर आता है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी भाईचारा मजबूत करने का बेहतर अवसर देते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्रेरणा महिला मंडल की सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं के लिए नाश्ता और रात्रिभोज की व्यवस्था की गई। सम्मान स्वरूप प्रत्येक महिला को उपहार भी भेंट किया गया। आयोजन में प्रेरणा महिला मंडल की बड़ी संख्या में सदस्य और महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन में सावन की हरियाली, गीत-संगीत, सांस्कृतिक रंग और महिलाओं का उत्साह आकर्षण का केंद्र बना रहा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now