नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दर्री-जमनीपाली कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दर्री-जमनीपाली कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन से कांग्रेस को मिलेगा लाभ; बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी उठी आवाज

कोरबा ACGN:- दर्री-जमनीपाली में ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दर्री एचटीपीपी के इरेक्टर हॉस्टल में कांग्रेस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे संगठन की नीतियों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करते हुए कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाएं।


जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जिला, ब्लॉक और मंडल कांग्रेस कमेटी के साथ ब्लॉक एवं मंडल प्रभारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर समन्वय के साथ काम करना होगा। आज संगठन को मजबूत करने के लिए की जा रही मेहनत का असर आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि जिला, ब्लॉक, मंडल और वार्ड कमेटियों के साथ-साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाना जरूरी है। मजबूत बूथ संगठन आने वाले चुनाव में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।


बैठक में प्रदेश में बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर की व्यवस्था समाप्त कर पुराने मीटर पुनः लगाए जाने की मांग को लेकर भी आवाज बुलंद की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बिजली दरों में की गई पांच बार की बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने तथा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः शुरू करने की मांग रखी।


पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल आने की शिकायतों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के बाद यदि बिलों में अंतर पाया जाता है तो अतिरिक्त राशि उपभोक्ताओं को वापस की जाए और स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री सुधीर जैन, रेखा त्रिपाठी, ब्लॉक प्रभारी अर्चना उपाध्याय, मंडल प्रभारी रतन यादव, अशोक लोध, गिरधारी बरेठ, मंडल अध्यक्ष रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहू, पार्षद रवि चंदेल, पूर्व एल्डरमेन मनीराम साहू, जिला पदाधिकारी सुरेंद्र यादव, देवीदयाल तिवारी, पूर्व पार्षद विनित एक्का, मीडिया प्रभारी सुखनंदन सोनकर, वार्ड अध्यक्ष छत्रपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार एवं सुझाव रखे।
इस अवसर पर जितेंद्र कुर्रे, अर्खित साहू, शिव भट्ट, तुलसी उइके, आबिद कुरैशी, उपेश जांगड़े, रोहित सिंह, भागीरथी साहू, संदीप कुमार, बी.एल. चंद्राकर, कुलदीप सिंह राठौर, निकिता खलखो, बी. खांडे, अमित बघेल, गणेश यादव, मनोज कश्यप, किशन कुमार, पोषण वर्मा, गोपाल यादव सहित दर्री-जमनीपाली ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now