नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हर जरूरतमंद तक पहुंचे विधिक सहायता, टेली-लॉ का करें प्रचार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हर जरूरतमंद तक पहुंचे विधिक सहायता, टेली-लॉ का करें प्रचार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

रायपुर में टेली-लॉ जागरूकता सह कार्यशाला, 102 वीएलई हुए शामिल; गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर

रायपुर ACGN:- सीएससी की टेली-लॉ योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को सुलभ विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेड क्रॉस सोसायटी, कलेक्टोरेट परिसर, घड़ी चौक रायपुर में टेली-लॉ जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के न्याय विभाग की निदेशक सुश्री नेहा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने की। कार्यशाला में जिले के 102 ग्राम स्तरीय उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सीएससी राज्य प्रमुख जयनारायण पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ में टेली-लॉ परियोजना के तहत अब तक किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीएससी के माध्यम से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक निःशुल्क विधिक परामर्श पहुंचाया जा रहा है।
मुख्य अतिथि सुश्री नेहा गुप्ता ने टेली-लॉ योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि नागरिकों को न्याय प्राप्त करने के लिए अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने सीएससी अधिकारियों से ग्राम स्तरीय उद्यमियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने पर जोर दिया।


         प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचे विधिक सहायता
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि टेली-लॉ योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना जरूरी है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक को समय पर विधिक सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले की ग्राम पंचायतों में अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से विभिन्न नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। टेली-लॉ की सुविधा को भी जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएं, जिससे ग्रामीण नागरिक अपने कानूनी अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए आसानी से विधिक परामर्श प्राप्त कर सकें।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि सीएससी की टीम ग्राम स्तरीय उद्यमियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि सीएससी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न सुविधाएं ग्रामीण नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। डिजिटल माध्यम से नागरिकों तक सरकारी और जनहितकारी सेवाओं की पहुंच आसान हुई है।


                       क्या है टेली-लॉ योजना
टेली-लॉ भारत सरकार के न्याय विभाग की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सलाह उपलब्ध कराना है। इसके तहत नागरिक अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र में जाकर विभिन्न कानूनी समस्याओं के संबंध में पैनल में शामिल अधिवक्ताओं से दूरभाष अथवा वीडियो माध्यम से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
टेली-लॉ के माध्यम से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, श्रम संबंधी मामलों सहित विभिन्न कानूनी विषयों पर विधिक परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। योजना का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ, समयबद्ध और निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाना है।


कार्यशाला के समापन अवसर पर ग्राम स्तरीय उद्यमियों से सीएससी के माध्यम से संचालित जनहितकारी सेवाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया। विशेष रूप से टेली-लॉ और टेली-मेडिसिन जैसी सेवाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीण नागरिकों को इनका अधिकतम लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों को योजनाओं की जानकारी देने और नागरिकों को सेवाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now