नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बैंक खाते का मोबाइल नंबर बदलकर 14.97 लाख की धोखाधड़ी, दूसरा आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बैंक खाते का मोबाइल नंबर बदलकर 14.97 लाख की धोखाधड़ी, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

धोखाधड़ी की रकम अपने खाते में मंगाकर निकालने वाला योगेश येड़े गिरफ्तार, बैंक का डिप्टी मैनेजर पहले ही पकड़ा जा चुका है

रायपुर ACGN:- थाना गंज पुलिस ने बैंक खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदलकर करीब 14.97 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धोखाधड़ी की रकम अपने खाते में प्राप्त करने और बाद में उसे नकद निकालने वाले आरोपी योगेश येड़े, पिता कृष्णा, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम उमरी, पोस्ट मोहझारी, थाना लांजी, जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश, हाल पता एकता नगर, जनता कॉलोनी, गुढ़ियारी, रायपुर को गिरफ्तार किया है।
मामला थाना गंज के अपराध क्रमांक 246/2026 से संबंधित है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार एक्सिस बैंक की ग्राहक सुषमा कुमार के खाते से उनकी जानकारी और अनुमति के बिना कुल 14,97,451.32 रुपये की राशि धोखाधड़ीपूर्वक स्थानांतरित कर निकाली गई थी।
फर्जी आवेदन के जरिए बदला गया मोबाइल नंबर
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ऐसे बैंक खाते को चिन्हित किया, जिसमें लंबे समय से अपेक्षाकृत कम लेन-देन हो रहा था। इसके बाद फर्जी ग्राहक आवेदन पत्र के माध्यम से खाते में पंजीकृत मोबाइल नंबर बदलवाया गया। मोबाइल बैंकिंग की सहायता से लेन-देन की सीमा बढ़ाई गई और खाते में जमा सावधि जमा को भी बंद कर दिया गया।
इसके बाद धोखाधड़ी से प्राप्त राशि को योगेश येड़े के ‘इंडियन सेल्स’ नामक खाते में स्थानांतरित किया गया। पुलिस के अनुसार योगेश के खाते में रकम पहुंचने के बाद पंडरी स्थित एक्सिस बैंक शाखा से स्वयं के नाम के चेक के माध्यम से नकद राशि निकाली गई।
बैंक का डिप्टी मैनेजर पहले ही गिरफ्तार
इस मामले की जांच के दौरान बैंकिंग प्रक्रिया में संदिग्ध भूमिका सामने आने पर एक्सिस बैंक देवेंद्र नगर शाखा, फाफाडीह के तत्कालीन उप प्रबंधक कुलदीप सिंह बिसेन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब बैंकिंग अभिलेखों, लेन-देन के विवरण और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के दौरान योगेश येड़े की भूमिका सामने आई।
पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि धोखाधड़ी की रकम उसके बैंक खाते में स्थानांतरित की गई थी और बाद में उसे नकद निकाला गया।
आरोपी योगेश येड़े को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका और धोखाधड़ी की रकम के संबंध में आगे जांच कर रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now