नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता : मंत्री राजेश अग्रवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता : मंत्री राजेश अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू,

लखनपुर स्थित निज निवास में क्षेत्रवासियों से मिले कैबिनेट मंत्री, समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

लखनपुर ACGN:- क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को अपने लखनपुर स्थित निज निवास में क्षेत्र से पहुंचे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों और आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत तथा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निज निवास पहुंचे ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर की विभिन्न समस्याओं से मंत्री राजेश अग्रवाल को अवगत कराया। लोगों ने अपनी आवश्यकताओं और परेशानियों को सीधे उनके सामने रखते हुए निराकरण की मांग की। मंत्री ने प्रत्येक मामले को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने तथा समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा।


मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। आम लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े और संबंधित विभागों के माध्यम से समय पर कार्रवाई हो, इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करता है। क्षेत्रवासियों से नियमित मुलाकात करने से स्थानीय समस्याओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलती है और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और प्रत्येक मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी नहीं करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
निज निवास पर मंत्री से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखने और तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए जाने से क्षेत्रवासियों में भी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की उम्मीद जगी। मंत्री ने कहा कि जनता की बात सुनना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना उनकी जिम्मेदारी है और इस दिशा में लगातार कार्य किया जाता रहेगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now