52 परियों से इश्क लड़ाते हैं सात इश्कबाज गिरफ्तार, 12 हजार 100 रुपये जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की कार्रवाई, 52 पत्ती ताश और बोरा फट्टी भी जब्त
बिलासपुर ACGN:- जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत थाना कोनी पुलिस ने जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 12 हजार 100 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही बोरा फट्टी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 112 के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं और जुआ जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
21 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एसबीआई बैंक कोनी के पीछे छोटी कोनी में कुछ लोग बिजली की रोशनी में ताश पत्तियों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना कोनी पुलिस टीम ने गवाहों और स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में दीनू भारती उम्र 30 वर्ष निवासी देवनगर दैहानपारा कोनी, गोलू भोई उर्फ विवेक उम्र 32 वर्ष निवासी कतियापारा बिलासपुर, राज गढ़ेवाल उर्फ बिट्टू उम्र 23 वर्ष निवासी छोटी कोनी, मोहित अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी आज्ञा नगर बिलासपुर, आर्यन घृतलहरे उम्र 21 वर्ष निवासी मॉडल आईटीआई कोनी, रिंकू कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी देवनगर उड़िया मोहल्ला कोनी तथा सचिन सूर्यवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी इमलीभाठा सरकंडा शामिल हैं।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के फड़ और व्यक्तिगत कब्जे से अलग-अलग रकम बरामद की। पुलिस के मुताबिक दीनू भारती के फड़ से 1500 रुपये और पास से 600 रुपये, गोलू भोई के फड़ से 900 रुपये और पास से 700 रुपये, राज गढ़ेवाल के फड़ से 2100 रुपये और पास से 300 रुपये, मोहित अग्रवाल के फड़ से 700 रुपये और पास से 400 रुपये, आर्यन घृतलहरे के फड़ से 1800 रुपये और पास से 600 रुपये, रिंकू कुमार के फड़ से 1200 रुपये और पास से 400 रुपये तथा सचिन सूर्यवंशी के फड़ से 600 रुपये और पास से 300 रुपये बरामद किए गए। इस तरह कुल 12 हजार 100 रुपये नगद जब्त किए गए।
इसके अलावा पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में प्रयुक्त बोरा फट्टी भी जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक जीतेन्द्र गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक राजेश धार दीवान, आरक्षक भोपसिंह साहू, उदय पाटले, अजय सोनी और विजेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रहार अभियान के तहत पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































