नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 44 छात्राओं और 4 कमरों से शुरू हुआ सफर, आज 1000 विद्यार्थियों तक पहुंचा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

44 छात्राओं और 4 कमरों से शुरू हुआ सफर, आज 1000 विद्यार्थियों तक पहुंचा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय

<p>कोरबा, छत्तीसगढ़ By ACGN – 7647981711, 9303948009 27 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का जश्न, शिक्षा-संस्कार…</p>
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

27 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का जश्न, शिक्षा-संस्कार के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश

कोरबा। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा का 27वां स्थापना दिवस समारोह 20 अगस्त 2026 को महाविद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। वर्ष 1999 में महज 44 विद्यार्थियों और 4 कमरों से शुरू हुआ महाविद्यालय आज लगभग 1000 विद्यार्थियों और 70 सुविधायुक्त कक्षों तक पहुंच चुका है। संस्था की यह विकास यात्रा शिक्षा के प्रति समर्पण, प्रबंधन की दूरदृष्टि और शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा अग्रवाल सभा के निरंतर सहयोग का परिणाम बताई गई।


समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महाराजा अग्रसेन की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पूजन के साथ हुआ। अतिथियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा पुष्पगुच्छ, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रबंधन, प्राचार्य, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। छात्राओं को शिक्षा को केवल रोजगार का माध्यम न मानकर आत्मनिर्भरता, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण का साधन बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।


उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा बदलती तकनीक और ज्ञान के साथ कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया।
महाविद्यालय शिक्षण समिति के प्रथम अध्यक्ष डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने संस्था के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि 44 विद्यार्थियों और चार कमरों से शुरू हुई संस्था का आज लगभग एक हजार विद्यार्थियों तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने संस्था के निर्माण में योगदान देने वाले पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने संस्था की 27 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल छात्राओं को डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें ज्ञान, संस्कार, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।
महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने भी संस्था की प्रगति और भविष्य की दिशा पर विचार रखे। उन्होंने महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया।


        मेधावी विद्यार्थियों और कर्मचारियों का सम्मान
स्थापना दिवस समारोह में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं छत्तीसगढ़ राज्य गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पिछले शैक्षणिक सत्र में विभिन्न संकायों की प्रवीण्य सूची में स्थान बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अग्रवाल सभा एवं महाविद्यालय शिक्षण समिति से जुड़े अनेक पदाधिकारी, सदस्य, शिक्षक, कर्मचारी, छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन त्रिलोकी बजाज एवं रुचिका कल्ला ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सचिव दीपक अग्रवाल ने किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now