राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जन्मदिवस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में प्रतिमा पर माल्यार्पण, कांग्रेस नेताओं ने पंचायती राज, महिला भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को किया याद
कोरबा ACGN:- जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर टी.पी. नगर स्थित प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थापित स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने स्व. राजीव गांधी के विचारों और उनके राजनीतिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सोच थी कि पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से गांव के व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की पूरी जानकारी मिले तथा पंचायतों को स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी विचारधारा देश के लिए महत्वपूर्ण विचारधाराएं हैं।
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि महिलाओं को सत्ता और निर्णय प्रक्रिया में अधिकाधिक भागीदारी दिलाने की दिशा में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में दूरदर्शी पहल की, जिसका प्रभाव आज विभिन्न स्तरों पर देखने को मिल रहा है।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में स्व. राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर समाज के अलग-अलग वर्गों से संवाद किया और देश के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया। उन्होंने कोरबा जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम रंजना में स्व. राजीव गांधी के आगमन को भी स्मरण किया।
पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के व्यक्तित्व में उत्कृष्टता हासिल करने का जुनून था। छात्र जीवन से लेकर पायलट और फिर राजनीति तक उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी सोच और प्रयास राष्ट्र निर्माण तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को विशिष्ट स्थान दिलाने की दिशा में केंद्रित रहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, प्रदेश पदाधिकारी हरीश परसाई, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, प्रदेश सचिव विकास सिंह, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, संतोष राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहू, राजेंद्र तिवारी, ए.डी. जोशी, बसंत चंद्रा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मो. शाहिद, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के जीवन, विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में संगीता श्रीवास, ममता अग्रवाल, झल कुंवर, आंगन बाई, रज्जाक खान, सुनील निर्मलकर, अनिल कुमार सिंह, अमृता निषाद, धनंजय दीवान, इरफान अली, नटवर लाल, लक्ष्मी बाई, निकिता, शिवभट्ट, तुलसी सिंह, गुलशन साहू, कमलेश कुर्रे, कौशल श्रीवास, मुकेश रात्रे सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































