नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशीली दवाओं के मामले में तीन आरोपियों को 15-15 वर्ष का कठोर कारावास – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नशीली दवाओं के मामले में तीन आरोपियों को 15-15 वर्ष का कठोर कारावास

<p>बिलासपुर, छत्तीसगढ़ By ACGN – 7647981711, 9303948009 114 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में विशेष एनडीपीएस…</p>
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

114 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में विशेष एनडीपीएस न्यायालय का फैसला, करीब सात माह में पूरा हुआ विचारण

बिलासपुर ACGN:- नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई में त्वरित न्यायिक परिणाम सामने आया है। थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 488/2025, धारा 21 एवं 22 एनडीपीएस अधिनियम के प्रकरण में माननीय विशेष एनडीपीएस न्यायालय, बिलासपुर ने तीनों आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अर्थदंड भी लगाया गया है। करीब सात माह में विचारण पूरा होने से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के लिए यह फैसला कड़ा संदेश माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में 8 सितंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्वाली नाला के पास दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के कब्जे से 62 नग बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन बरामद किए गए थे। इसके बाद 9 सितंबर 2025 को आरोपी दुर्गा वर्मा के कब्जे से 52 नग बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन बरामद किए गए।
इस तरह पुलिस ने पूरे प्रकरण में कुल 114 नग बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन बरामद किए, जिनमें प्रत्येक इंजेक्शन दो मिलीलीटर का था और कुल मात्रा 228 मिलीलीटर बताई गई है। प्रकरण में नशीली दवाओं के परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीएन 2344 भी जब्त की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।
इस मामले में पुलिस ने घुटकू नयापारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर निवासी 23 वर्षीय निकेत वस्त्रकार, 22 वर्षीय जयंत वस्त्रकार तथा घुटकू गोदाम मोहल्ला निवासी 31 वर्षीय दुर्गा वर्मा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों को एकत्र करते हुए प्रभावी एवं साक्ष्य आधारित विवेचना की और आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
माननीय विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने प्रकरण की सुनवाई पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को दोषी माना और प्रत्येक को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया। प्रकरण में करीब सात माह में विचारण पूरा होना पुलिस की प्रभावी विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया की गति को दर्शाता है।
बिलासपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है कि नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन और आपूर्ति जैसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में गिरफ्तारी के साथ-साथ अपराध से जुड़े आर्थिक पहलुओं और संपत्ति की भी जांच की जाएगी तथा दोष सिद्ध होने पर न्यायालय से कठोर दंड दिलाने के लिए प्रभावी विवेचना की जाएगी।
बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से दूर रहें और अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now