नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

सीएमओ की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत दर्ज किया अपराध, घटना 13 अगस्त की बताई गई


रायपुर ACGN:- अभनपुर नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच विवाद का मामला थाने तक पहुंच गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलेश केरकेट्टा की लिखित शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने नगर पालिका परिषद अभनपुर के अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के विरुद्ध कथित गाली-गलौज, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलेश केरकेट्टा ने थाना अभनपुर पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। शिकायत में उन्होंने बताया कि 13 अगस्त 2026 की शाम करीब चार बजे वह और नगर पालिका अभनपुर के उप अभियंता दुशांत चौहान शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे अपने कक्ष से बाहर आए और कथित तौर पर उनके निधि से खरीदी गई कुर्सी के भुगतान को लेकर सवाल करते हुए विवाद करने लगे।
शिकायत के मुताबिक बातचीत के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज की गई तथा डंडा पकड़कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सीएमओ की शिकायत के आधार पर अभनपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 278/2026 दर्ज किया है।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2) और 221 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस द्वारा शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े पक्षों के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका जैसे शासकीय संस्थान में पदस्थ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद का मामला सामने आने के बाद यह घटनाक्रम चर्चा में है। फिलहाल पुलिस की विवेचना के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now