बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, मंदिरों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
विभिन्न वार्डों में कार्यकर्ताओं, महिलाओं और नगरवासियों ने केक काटकर दी बधाई, पालिका कार्यालय में शॉल-श्रीफल से हुआ सम्मान
बांकीमोंगरा, 18 अगस्त 2026। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा का जन्मदिन मंगलवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मातारानी का आशीर्वाद लेकर नगर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं नगर के अलग-अलग वार्डों में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों और नगरवासियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मां सिद्धिदात्री मंदिर से हुई दिन की शुरुआत

जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत बांकीमोंगरा मुख्य चौक स्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर से हुई। श्रीमती सोनी विकास झा ने मंदिर पहुंचकर मातारानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने नगर एवं क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद मां सिद्धिदात्री सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केक काटकर पालिका अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। मंदिर परिसर में समिति के पदाधिकारी, महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

इसके बाद पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा दर्री स्थित प्रसिद्ध भवानी मंदिर पहुंचीं। उन्होंने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
वार्ड क्रमांक 2 में महिलाओं ने काटा केक

जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सोनी विकास झा बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 2 पहुंचीं। यहां श्रीमती गौरी केंवट, श्रीमती शारदा यादव एवं श्रीमती कविता यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने केक काटकर पालिका अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
पालिका कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी बधाई

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कार्यालय में भी मुख्य पालिका अधिकारी सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने केक काटकर पालिका अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कटाईनार-2 और कटाईनार-1 में भी हुआ स्वागत

वार्ड क्रमांक 14 कटाईनार-2 में पार्षद श्रीमती रंभा हेम सिंह कंवर तथा वार्ड क्रमांक 17 घुड़देवा में पार्षद पति पवन गुप्ता के नेतृत्व में वार्डवासियों ने केक काटकर पालिका अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

वहीं वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार-1 में दुर्गेश महंत के निवास पर दुर्गेश महंत एवं उनके परिजनों ने केक काटकर श्रीमती सोनी विकास झा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
गेवरा बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

गेवरा बस्ती में भाजपा मंडल महामंत्री विकेश झा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने पालिका अध्यक्ष का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम से पहले बाजे-गाजे के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बांकीमोंगरा चौक में आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत

जन्मदिन कार्यक्रम के अंतिम चरण में बांकीमोंगरा चौक में प्रकाश झा, नकूल पटेल, देव राजपूत, दुर्गेश महंत, लक्ष्मी मानिकपुरी एवं धीरेंद्र कुमार सहित युवा साथियों ने केक काटकर श्रीमती सोनी विकास झा का जन्मदिन मनाया। इस दौरान आतिशबाजी कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
नगर के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प

विभिन्न स्थानों पर मिले स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं युवा साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। नगर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी का सहयोग इसी तरह मिलता रहे, यही उनकी कामना है।

जन्मदिन के अवसर पर पूरे दिन बांकीमोंगरा नगर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और समर्थकों ने पालिका अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































