नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 980 युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण का अवसर, 31 अगस्त तक करें आवेदन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

980 युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण का अवसर, 31 अगस्त तक करें आवेदन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनाओं के तहत विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण

मोहला, 20 अगस्त 2026। जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के आरपीएल तथा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना 2026-27 के अंतर्गत जिले के कुल 980 युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के आरपीएल अंतर्गत 660 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सहायक विद्युतकर्मी, सहायक राजमिस्त्री, सामान्य ड्यूटी सहायक, सौर पीवी संस्थापक तथा जल वितरक संचालक जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण अवधि 30 घंटे निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं अथवा दसवीं उत्तीर्ण रखी गई है।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना 2026-27 के अंतर्गत 320 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सहायक विद्युतकर्मी, सहायक राजमिस्त्री, सामान्य ड्यूटी सहायक, सौर पीवी संस्थापक, जल वितरक संचालक तथा मशरूम उत्पादक जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों की प्रशिक्षण अवधि 300 से 570 घंटे तक निर्धारित की गई है।
विभिन्न संस्थानों में होगा प्रशिक्षण
युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबागढ़ चौकी, आजीविका महाविद्यालय मोहला एवं चौकी, लोक कल्याण सेवा समिति अंबागढ़ चौकी तथा शासकीय उद्यान रोपणी दोरबा का चयन किया गया है।
प्रशिक्षण योजनाओं से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत, नगर पंचायत तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से जागरूकता, संपर्क एवं परामर्श अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएल के अंतर्गत क्षेत्र में कार्यरत राजमिस्त्रियों, निर्माण श्रमिकों, विद्युत कार्य से जुड़े श्रमिकों तथा अन्य पात्र हितग्राहियों को प्रशिक्षण से जोड़ने की कार्ययोजना भी बनाई गई है।
31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की प्रति, पासपोर्ट आकार का फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आजीविका महाविद्यालय मोहला अथवा संबंधित प्रशिक्षण प्रदाता के समक्ष आवेदन जमा किया जा सकता है।
जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने जिले के पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर इस निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें।

प्रदीप मिश्रा
संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now