नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण शुरू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

लाईवलीहुड कॉलेज में विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण, 30 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

सूरजपुर। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, सूरजपुर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत आरपीएल तथा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 अगस्त 2026 तक प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रशिक्षण में स्थानीय स्तर पर रोजगार की मांग को ध्यान में रखते हुए सहायक विद्युत मिस्त्री, सहायक राजमिस्त्री, आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन, नलसाजी तथा जल वितरक संचालक जैसे पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण की अवधि दो से तीन माह निर्धारित की गई है और प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं आधार कार्ड के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 14 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर अथवा आवेदन पत्र भरकर जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, सूरजपुर में जमा कर सकते हैं।
जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज का कार्यालय सूरजपुर में आईटीआई भवन परिसर के बाजू में स्थित है। सीटों की संख्या सीमित होने के कारण प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ अथवा मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने जिले के अधिक से अधिक युवक-युवतियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवक-युवतियां अपनी दक्षता के अनुसार रोजगार अथवा स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। जिला प्रशासन का यह प्रयास स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा संपादक 

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now