नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सेल्फी लेकर दिया साइबर जागरूकता का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सेल्फी लेकर दिया साइबर जागरूकता का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़

15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान, सोशल मीडिया के जरिए आमजन से जुड़ने की अपील

रायगढ़, 19 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से आमजन को सुरक्षित रखने और लोगों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस के मार्गदर्शन में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। साथ ही लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की जा रही है।


एसएसपी ने खुद ली जागरूकता सेल्फी


अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्वयं साइबर जागरूकता सेल्फी लेकर अपने इंस्टाग्राम खाते पर साझा की। उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से जिलेवासियों से साइबर जागृति अभियान से जुड़ने की अपील की।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए केवल पुलिस की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का जागरूक और सतर्क होना जरूरी है। एक व्यक्ति की जागरूकता उसके परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी से बचा सकती है।


क्यूआर कोड के माध्यम से अभियान से जुड़ने की अपील


रायगढ़ पुलिस द्वारा नागरिकों को अभियान में सहभागी बनाने के लिए दिए गए क्यूआर कोड अथवा लिंक के माध्यम से साइबर जागरूकता सेल्फी लेकर उसे सामाजिक माध्यमों पर साझा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य इस अभियान को केवल पुलिस विभाग तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दें। अनजान फोन कॉल, संदिग्ध संदेश, फर्जी लिंक, ऑनलाइन लालच और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है।


रायगढ़ पुलिस ने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। प्रदेशव्यापी अभियान के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़कर सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now