नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जंगल में जमीन के अंदर दफन मिला सड़ा-गला शव, इलाके में मचा हड़कंप – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जंगल में जमीन के अंदर दफन मिला सड़ा-गला शव, इलाके में मचा हड़कंप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

मोहरसोप चौकी क्षेत्र के भेलाभाट जंगल में मिला अज्ञात शव, हत्या कर दफन किए जाने की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर ACGN:- जिले के दूरस्थ मोहरसोप चौकी क्षेत्र में सोमवार, 17 अगस्त को उस समय सनसनी फैल गई, जब भेलाभाट जंगल में जमीन के अंदर दफन एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली हालत में शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाने शुरू किए।
जानकारी के अनुसार मोहरसोप चौकी से करीब चार से पांच किलोमीटर दूर भेलाभाट जंगल में कुछ लोगों को जमीन के अंदर शव दबे होने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान जमीन के अंदर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जो काफी सड़ी-गली अवस्था में था। शव से दुर्गंध आने के कारण आसपास भी लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
               हत्या कर शव छिपाने की आशंका
जिस तरह से शव जमीन के अंदर दफन मिला है, उससे हत्या के बाद शव को छिपाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। मृतक की पहचान भी फिलहाल नहीं हो सकी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को जांच के दायरे में लेते हुए एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि शव की पहचान हो सके और घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके।
     कार्यवाहक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का उत्खनन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि जमीन के अंदर दबे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। कार्यवाहक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का उत्खनन कराया जा रहा है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मौत की वजह पता लगाने में जुटी है। जंगल में जमीन के अंदर शव मिलने से कई सवाल सामने आए हैं। क्या व्यक्ति की हत्या कर शव को सुनसान जंगल में दफनाया गया, या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? पुलिस जांच, फोरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इन सवालों का जवाब मिल सकेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now