नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस पर मारपीट का आरोप, महिला पहुंची एसपी कार्यालय; पुलिस ने भी की हुज्जतबाजी की शिकायत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुलिस पर मारपीट का आरोप, महिला पहुंची एसपी कार्यालय; पुलिस ने भी की हुज्जतबाजी की शिकायत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

डायल 112 वाहन से कार की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों के आरोपों की राजपत्रित अधिकारी करेंगे जांच

सूरजपुर ACGN:- रामानुजनगर थाना क्षेत्र के भुनेश्वरपुर गांव में डायल 112 वाहन से कार की टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। भुनेश्वरपुर निवासी सकुन सोनवानी ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सूरजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। महिला के साथ कांग्रेस नेता पंकज तिवारी भी मौजूद रहे।


महिला का आरोप है कि घटना के दौरान उसके पति अपनी अल्टो कार को घर के बाहर पीछे कर रहे थे, तभी कार डायल 112 वाहन से टकरा गई। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसके पति के साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि वह बीच-बचाव करने और माफी मांगने पहुंची तो पुलिसकर्मी वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद करीब नौ पुलिसकर्मी दोबारा मौके पर पहुंचे और उन्हें जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किया गया। महिला ने इस दौरान मारपीट किए जाने और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगने का आरोप लगाया है। उसका यह भी दावा है कि घटना के दौरान उसका पुत्र बेहोश हो गया था।
कांग्रेस नेता ने की निष्पक्ष जांच की मांग
महिला के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने आरोपों को गंभीर बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि महिला और बच्चे के साथ मारपीट हुई है तो इसकी जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस का पक्ष अलग, हुज्जतबाजी और झूमाझटकी का आरोप
वहीं पुलिस का पक्ष महिला के आरोपों से अलग है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन के अनुसार डायल 112 की टीम अपने कार्य से जा रही थी। इसी दौरान महिला के पति द्वारा तेज गति से कार पीछे करने के कारण डायल 112 वाहन से टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, कार चालक नशे की हालत में था और टक्कर के बाद पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
पुलिस का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाने से बल बुलाया गया। इस दौरान महिला पक्ष की ओर से पुलिसकर्मियों के साथ हुज्जतबाजी और झूमाझटकी की स्थिति बनी तथा पुलिस वाहन के चालक को वहां से भगाने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, इस दौरान किसी को चोट लगी हो सकती है, लेकिन पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने नहीं आई है।
दोनों पक्षों की शिकायत, जांच के बाद सामने आएगा सच
मामले में पुलिस पक्ष की शिकायत पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है, जबकि महिला पक्ष की शिकायत को भी जांच में लिया गया है। दोनों पक्षों के आरोप अलग-अलग होने के कारण मामले की निष्पक्ष जांच के लिए राजपत्रित अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।
अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि डायल 112 वाहन से टक्कर के बाद मौके पर वास्तव में क्या हुआ, किस पक्ष की ओर से विवाद बढ़ा और मारपीट या झूमाझटकी के आरोपों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now