नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनएच से प्रभावित भूमि को छोड़कर बाकी जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक हटाने मंत्री देवांगन ने कलेक्टर को लिखा पत्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एनएच से प्रभावित भूमि को छोड़कर बाकी जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक हटाने मंत्री देवांगन ने कलेक्टर को लिखा पत्र

<p>कोरबा, छत्तीसगढ़ By ACGN – 7647981711, 9303948009 प्रभावित नक्शा-खसरा यथावत रखते हुए अप्रभावित भूमि की…</p>
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

प्रभावित नक्शा-खसरा यथावत रखते हुए अप्रभावित भूमि की रजिस्ट्री शुरू करने की मांग, आम नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत

लंबे समय से रजिस्ट्री बंद होने से परेशान भूमि स्वामियों के हित में उठाया कदम

कोरबा ACGN:- कटघोरा-उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क से प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रभावित नक्शा-खसरा को यथावत रखते हुए अप्रभावित भूमि की खरीदी-बिक्री की अनुमति शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया है।


मंत्री देवांगन ने अपने पत्र में कहा है कि कटघोरा-उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित भूमि की रजिस्ट्री लंबे समय से बंद है। इसके चलते संबंधित क्षेत्र के आम नागरिकों और भूमि स्वामियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भूमि की खरीदी-बिक्री की प्रक्रिया रुकने के कारण लोग अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप जमीन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और आर्थिक जरूरतों के समय भी अपनी भूमि का क्रय-विक्रय नहीं कर पा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से वास्तव में प्रभावित नक्शा-खसरा और भूमि को छोड़कर शेष अप्रभावित भूमि की खरीदी-बिक्री एवं रजिस्ट्री की अनुमति दी जानी चाहिए।

प्रभावित भूमि को यथावत रखते हुए अप्रभावित जमीन के संबंध में प्रक्रिया शुरू करने से बड़ी संख्या में नागरिकों को राहत मिल सकती है और उन्हें अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।


मंत्री ने जनहित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से कटघोरा-उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित शेष अप्रभावित भूमि की खरीदी-बिक्री एवं रजिस्ट्री की अनुमति शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया है।


मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा और उनके हितों का संरक्षण सुनिश्चित करना भी है।

अप्रभावित क्षेत्र के भूमि स्वामियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ देखते हुए उन्हें आवश्यक राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़  हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now