नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बरबसपुर में शराब दुकान का प्रस्ताव निरस्त, महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बरबसपुर में शराब दुकान का प्रस्ताव निरस्त, महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

ग्रामीणों के विरोध के बाद आबकारी विभाग ने लिया फैसला, महिलाओं ने कहा, जनता की आवाज के साथ खड़े रहे पूर्व मंत्री
ग्रामीणों की एकजुटता और विरोध के बाद प्रस्ताव निरस्त

कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 10 अंतर्गत बरबसपुर में प्रस्तावित नई शराब दुकान खोलने के निर्णय का ग्रामीणों और विशेषकर महिलाओं ने कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों की मांग और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद आबकारी विभाग ने बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया। प्रस्ताव निरस्त होने की जानकारी के बाद ग्रामीण महिलाओं में खुशी का माहौल रहा।


बरबसपुर में शराब दुकान खोले जाने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से समर्थन की मांग की थी। ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए जयसिंह अग्रवाल स्वयं बरबसपुर पहुंचे और ग्रामीणों के बीच उनकी बात सुनी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि जहां ग्रामीणों की इच्छा नहीं होगी, वहां शराब दुकान खोलने नहीं दी जाएगी और वे हर परिस्थिति में ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे।
मौके से ही उन्होंने कोरबा जिले के आबकारी अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव को रोकने तथा ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करने की बात कही थी। इसके बाद आबकारी विभाग द्वारा बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया।


प्रस्ताव निरस्त होने के बाद बरबसपुर की लगभग 50 से 60 महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल जयसिंह अग्रवाल के निवास पहुंचा। महिलाओं ने उनसे मुलाकात कर ग्रामीणों की आवाज को मजबूती से उठाने और उनके साथ खड़े रहने के लिए आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि शराब दुकान के प्रस्ताव का विरोध ग्रामीणों की सामूहिक भावना थी और इस दौरान पूर्व मंत्री ने उनका समर्थन किया, जिसके लिए वे उनके प्रति आभारी हैं।


इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने महिलाओं और ग्रामीणों का आभार स्वीकार करते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि ग्रामीणों की एकजुटता और उनकी भावना की जीत है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता और ग्रामीणों के साथ खड़े रहे हैं और जहां भी उनकी जरूरत होगी, वहां उनके अधिकार और हित के लिए मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि बरबसपुर की महिलाओं ने जिस दृढ़ता और एकजुटता के साथ अपनी बात रखी, वह सराहनीय है। जनता की इच्छा और सामाजिक हित से जुड़े मामलों में उनकी आवाज को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता को ही इस निर्णय की सबसे बड़ी ताकत बताया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़  हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now